scriptसावधान! 2 गिलास से ज्यादा न पीएं नारियल पानी, हो सकता है हार्ट अटैक | Drinking Too Much Coconut Water Can Be Dangerou | Patrika News

सावधान! 2 गिलास से ज्यादा न पीएं नारियल पानी, हो सकता है हार्ट अटैक

Published: Jun 25, 2016 05:49:00 pm

Submitted by:

balram singh

नारियल पानी पीने के यूं तो कई फायदे हैं। लेकिन गर्मी में डिहाइडे्रशन से बचने के लिए रोजाना दो गिलास से अधिक नारियल पानी लेना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

health and coconut water

health and coconut water

पानी की कमी पूरी करने के लिए केवल नारियल पानी पर निर्भर रहना सही नहीं है। इसमें मौजूद पोटैशियम शरीर में जाकर इस तत्त्व को सामान्य से अधिक कर देता है। जिससे खासकर किडनी व हृदय से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं।
पोटैशियम की भूमिका पोटैशियम शरीर के लिए जरूरी इलेक्ट्रोलाइट है। सामान्य रूप से व्यक्ति को रोजाना 4700 मिग्रा पोटैशियम की जरूरत होती है। 250 मिली. नारियल पानी में 600 मिग्रा. पोटैशियम होता है। यह शरीर की तंत्रिकाओं, मांसपेशियों और हृदय के सुचारू कार्य करने के लिए जरूरी है।
यह भी पढ़ें
 

अलर्ट! अगर आप भी अपने बच्चे को बैठाते है वॉकर में तो यह खबर जरूर पढ़ें 

कई बार हीट स्ट्रोक, डिहाइडे्रशन और डायरिया के पेशेंट्स शरीर में इलेक्ट्रोलाइट और पानी की कमी को पूरा करने के लिए दिन में कई बार नारियल पानी का सहारा लेते हैं। लेकिन दिनभर में दो गिलास (500 एमएल) से अधिक यह पानी नहीं पीना चाहिए। हार्ट फेल्योर के बढ़ते चांस किडनी शरीर में मौजूद जरूरत से ज्यादा पोटैशियम को बाहर निकालती है। लेकिन इसके मरीजों में इसकी अधिक मात्रा बाहर नहीं निकल पाती और किडनी फैल्योर की आशंका बढ़ जाती है। 
इसके अलावा पोटैशियम की अधिकता से हृदय की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं जिससे धड़कनें अनियमित हो जाती हैं जिससे हार्ट फेल्योर के चांस भी बढ़ते हैं। इतना है जरूरी शरीर में पानी की कमी को फल व सलाद से पूरी कर सकते हैं। ये विटामिन और मिनरल तत्त्व का अच्छा स्त्रोत होते हैं।
यह भी पढ़ें
 

अंधेरे में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना खतरनाक, जा सकती है आप की आंखों की रोशनी 

केला, आलू, नट्स, बीन्स से पोटैशियम की कमी पूरी की जा सकती है। हाई ब्लड प्रेशर के मामलों में पोटैशियम युक्त चीजें लेने की सलाह दी जाती है। क्योंकि यह सोडियम के स्तर को कम करके ब्लड प्रेशर सामान्य करता है। 
कई बार पेशाब के जरिए कैल्शियम तेजी से बाहर निकलने की समस्या रहती है। ऐसे में पोटैशियम कैल्शियम का अधिक उत्सर्जन होने से रोकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो