scriptहेल्दी ब्रेकफास्ट करना है तो खाओ ओटमील | Eat oatmeal food for healthy breakfast | Patrika News

हेल्दी ब्रेकफास्ट करना है तो खाओ ओटमील

Published: Sep 26, 2016 10:31:00 pm

Submitted by:

हेल्दी ब्रेकफास्ट ओटमील है। इसे आदर्श ब्रेकफास्ट माना जाता है। इससे पेट ज्यादा समय तक भरा रहता है और यह भरपूर पोषण देता है।

ओटमील में घुलनशील फाइबर होता है जो अधिक मात्रा में पानी को सोखता है। इससे पाचन की क्रिया धीमी होती है। पेट ज्यादा समय तक भरा रहता है। वजन नियंत्रण में रहता है। 

डायबिटीज, बीपी का खतरा कम
अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार ओटमील खाने से डायबिटीज टाइप-टू का खतरा कम हो जाता है। ब्लड ग्लूकोज की मात्रा पर कंट्रोल रखता है। 

दिल को मजबूत रखता है

ओटमील में बायो एक्टिव एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो शरीर में पैट को जमने से रोकता है और दिल की बीमारियों को खतरे को कम करता है। ग्लूटेन फ्री है। इसमें ग्लूटेन नहीं होता, लेकिन खरीदते समय इसका लेबल जरूर देख लें। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो