स्वास्थ्य

लिवर को रखना चाहते हैं स्वस्थ और साफ तो इन चीजों का जरूर करें सेवन, अन्य बीमारियां भी रहेंगी दूर

लिवर को स्वस्थ और साफ़ रहना जरूरी है। इसलिए इन चीजों डाइट में जरूर करें शामिल ये आपके लिवर के सेहत के साथ अन्य बीमारियों को दूर रखने में मददगार होगी।

Oct 08, 2021 / 11:46 am

Neelam Chouhan

liver

नई दिल्ली। सेहत को फिट रहने के लिए लिवर का स्वस्थ होना जरूरी है। क्योंकि लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये हमारे शरीर के गतिविधियों को कंट्रोल करता है और उनको सही से काम करने में मदद करता है। वहीं स्वस्थ लिवर पेट से जुड़ी कई बीमारियों को दूर रखने में फायदेमंद होता है। ये इम्युनिटी को बूस्ट करता है और खाने को सही से डाइजेस्ट करने में मदद करता है। लिवर सेहत को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए इसका स्वस्थ रहना जरूरी है।
चलिए जानते हैं कि स्वस्थ लिवर के लिए कौन-कौन से चीजों का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।
अंगूर
अंगूर का सेवन लिवर के साथ-साथ शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। वर्ल्ड जर्नल ऑफ़ गैस्टोएंटरोलॉजी में किए गए एक शोध के अनुसार ये बताया गया है कि अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। जो लिवर की सेहत के लिए बहुत लाभदायक होती है।
लहसुन
लहसुन का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। वहीं लहसुन का रोजाना सेवन शरीर में मौजूद एन्जाइम्स को सक्रिय कर देता है। जो लिवर को साफ रखने में मदद करते हैं। लहसुन का सेवन कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी नहीं बढ़ने देता है। इसलिए आप रोजाना सुबह दो ये तीन लहसुन की कली का सेवन कर सकते हैं।
garlic
ऑलिव ऑयल
ज्यादा मात्रा में फैट का सेवन लिवर की सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इसलिए आप अपनी डाइट में ऑलिव आयल को शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन शरीर में ऑक्सीडेंट्स स्ट्रेस को कम करता है और वहीं लिवर से जुड़े फंक्शन को ठीक रखता है।
olive oil
नींबू
नींबू का सेवन लिवर के सेहत लिए अच्छा होता है। ये लिवर को साफ़ रखने में मदद करता है। इसमें दी-लिमोनेन नामक तत्त्व लिवर की कोशिकाओं को सक्रिय करता है। नींबू में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो इम्युनिटी को मजबूत रखने में मदद करता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप नींबू पानी में शहद मिला के सेवन कर सकते हैं। वहीं ये वजन कम करने में भी आपकी मदद करेगा।
lemon
बेरी
बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। जिसे पॉलीफेनोल भी कहा जाता है। पॉलीफेनोल का सेवन लिवर को सुरक्षित रखता है। वहीं इसका सेवन इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर देता है।

लिवर को रखना चाहते हैं स्वस्थ और साफ तो इन चीजों का जरूर करें सेवन, अन्य बीमारियां भी रहेंगी दूर
सेब
रोजाना एक सेब का सेवन हेल्थ के लिए लाभदायक होता है। एप्पल पेक्टिन का एक अच्छा सोर्स होता है, ये पाचन प्रणाली और कोलेस्ट्रॉल से विषाक्त पदार्थों को निकाल कर लिवर को साफ़ रखने में मदद करता है।

Home / Health / लिवर को रखना चाहते हैं स्वस्थ और साफ तो इन चीजों का जरूर करें सेवन, अन्य बीमारियां भी रहेंगी दूर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.