scriptअच्छें स्वास्थ्य के लिए जरुरी है अच्छा खाना व खाने का तरीका, जानिए क्या है तरीके | Eating habits can save your from diseases | Patrika News

अच्छें स्वास्थ्य के लिए जरुरी है अच्छा खाना व खाने का तरीका, जानिए क्या है तरीके

Published: Dec 13, 2017 11:43:52 am

खाना खा कर पेट भर लेना ही काफी नहीं होता,जरूरी होता है कि उसके ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व भी हासिल किए जाएं

Good health

खाने में पोषक तत्वों को शामिल करने के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन कई बार पोषक खाद्य पदार्थ भी उतना फायदा नहीं पहुंचा पाते, जितनी उम्मीद की जाती है। इसकी मुख्य वजह सही ढंग से खाना न पकाना या न खाना भी हो सकती है। खाने के सही तरीके भी जानना जरूरी है। तो जानते है सही खाने के तरीके ….

आलू– सफेद आलू से बने बेक्ड पटेटो या मैश्ड पटेटो खाने के बाद अगर आपको लगता है कि आपको इसके फायदे मिल रहे हैं तो दुबारा सोचिए। एक अध्ययन के मुताबिक, बैंगनी आलू सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं। ये ब्लड प्रेशर और कैंसर के जोखिम को कम करते हैं। इनमें पॉलिफिनॉल्स ज्यादा होते हैं जो ब्लड शुगर में कम नुकसान पहुंचाते हैं।

 

गाजर– सर्दी की आमद के साथ सूप का स्वाद हमें बहुत भाता है। अगली बार सूप में गाजर को काटकर इस्तेमाल करने से बचें। एक अध्ययन के अनुसार गाजर को काटने से उसके पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं। गाजर को बिना काटे इस्तेमाल किया जाना चाहिए। अध्ययन में यह भी पाया गया कि गाजर को पकाने से उसमें कैरोटिनाइड्स की उपलब्धता बढ़ जाती है जो निश्चित ही आपको फायदा पहुंचाती है।

चाय– अगर आप अपनी चाय के ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्वों का फायदा उठाना चाहती हैं तो यह जान लें कि उसमें दूध मिलाने से उसके दिल से जुड़े फायदे खत्म हो जाते हैं। अगर ग्रीन टी लेती हैं तो उसे मीठा करने के लिए थोड़ा जूस मिलाएं। जूस में मौजूद विटामिन सी आपको ग्रीन टी के फायदे अवशोषित करने में मदद करते हैं।

 

लहसुन– अगर आप खाने में लहसुन का इस्तेमाल करती है तो उसे क्रश करके डालें। रिसर्च कहती है कि लहसुन को क्रश करने के बाद अगर उसे 10 मिनट के लिए रख दिया जाए तो उसमें एलिसिन नाम का एंजाइम पैदा होता है, जो प्लेटलेट्स को आसानी से बहने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियां दूर रहती हैं।

 

ब्रोकली- इसमें कोई शक नहीं की ब्रोकली एक बेहतरीन फूड है। यह आपको ब्रेस्ट कैंसर से लेकर स्किन कैंसर तक, कई तरह के कैंसर से दूर रखने में मददगार है। लेकिन इसके फायदे मिलना इसके पकाने के तरीके पर निर्भ्र है। एक अध्ययन में पाया गया कि इसमें कैंसर रोधी तत्वों को सहेजने और बढ़ाने के लिए इसे स्टीम करके पकाना सबसे सही है। उबली ब्रोकली मसालेदार चीजें के साथ खाएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो