scriptचेहरे पर ज्यादा बाल होने से हैं परेशान ? तो जानिए इसकी वजह और सटीक इलाज | face is troubled by more hair, know the reason and exact treatment | Patrika News

चेहरे पर ज्यादा बाल होने से हैं परेशान ? तो जानिए इसकी वजह और सटीक इलाज

Published: Mar 15, 2022 08:15:37 am

Submitted by:

Ritu Singh

Reasons for excessive hair In Womens: क्या आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा बाल हैं? या मूंछें और गाल पर दाढ़ी उग रही तो आपकी इस समस्या के चार बड़े कारण हो सकते हैं। हालांकि, इसका सटीक इलाज भी है और घरेलू नुस्खे भी अनचाहे बालों को हटा सकते हैं। लेकिन बीमारी का इलाज करके ही इस समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति पाई जा सकती है।

facial_excessive_hair.jpg

चेहरे ज्यादा बाल हैं होने से हैं परेशान तो जानिए इसकी वजह और सटीक इलाज

महिलाओं के चेहरे, हाथ-पैर पर अगर अधिक बाल हों तो वह देखने में अच्छे नहीं लगते। बाल की वजह से कई बार परेशानी भी होती है। अगर आप भी अनचाहे बालों से परेशान हैं तो आपको इसके पीछे के कारण जरूर समझने चाहिए। अक्सर महिलाओं में कुछ शारीरिक समस्याओं के कारण ही अधिक मात्रा में बाल अनचाहे जगहों पर आ जाते हैं। कुछ मामलों में ये जेनेटिक भी होता है। हालांकि, चार कारणों से महिलाओं में अनचाहे बालों की समस्या ज्यादा होता है। तो चलिए जानें कि ये चार समस्याएं क्या हैं और इनसे छुटकारा कैसे मिल सकता है।
अनचाहे जगहों पर बाल ज्यादा होना इस समस्या का संकेत
1. शरीर में हार्मोन्स का असंतुलन
महिलाओं के चेहरे पर अगर आदमियों की तरह बाल आने लगें तो ये हार्मोन्ल डिसबैलेंस का कारण होता है। होंठ के ऊपर, पेट और पीठ या दाढ़ी पर पर बाल आना यह बताता है कि महिलाओं में एंड्रोजन हार्मोंस की अधिकता हो रही है।
2. एड्रिनल ग्लैंड का ठीक से काम ना करना
एड्रिनल ग्लैंड जब सही तरीके से काम नहीं करती तब हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है, इससे महिलाओं के शरीर पर बाल अधिक आने लगते हैं। ग्रंथी के सही काम न करने का संकेत ब्लड प्रेशर का अनियंत्रित होना, वजन बढ़ना, अनियंत्रित ब्लड शुगर, सिरदर्द भी शामिल है।
3. पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) में भी महिलाओं को अनचाहे बालों का सामना करना पड़ा है। वहीं कई बार कुशिंग सिंड्रोम, एड्रेनल हाइपरप्लासिया आदि जैसी स्थितियों के कारण भी यह समस्या हो सकती हैं।
hormonal_imbalance_in_women.jpg
4. शरीर में ऊतकों की असामान्य वृद्धि
अगर महिलाओं में पुरुष हार्मोन जैसे टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है तो इससे भी कई बार शरीर में असामान्य टिश्यु की बढ़ोतरी होने लगती है। इसका गंभीर परिणाम कई बार ट्यूमर में भी बदल जाता है।
तो ऐसे में आप क्या कर सकते हैं?
अधिकांश मामलों में सटीक अंदरूनी कारण का पता लगाने के लिए कुछ ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड करना आवश्यक होता है। जिससे कि आपकी स्थिति का जल्द निदान किया जा सके और आपको सही ट्रीटमेंट मिल सके। इसलिए ऐसी स्थिति आने पर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
natural_way_to_remove_hair.jpg
बालों से छुटकारा पाने के उपाय

(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

ट्रेंडिंग वीडियो