टीवी पर नताशा के किरदार से मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों एक कॉमेडी शो में नजर आ रही हैं। डेली सोप “ये हैं मोहब्बतें” में उनका शगुन का रोल भी काफी लोकप्रिय है। 35 वर्षीय अनीता ने हाल ही प्रदर्शित फिल्म “हीरो” में अथिया शेट्टी की भाभी का किरदार निभाया था।
पूरे हफ्ते वर्कआउटफिटनेस के मामले में अनीता काफी सख्त और अनुशासित हैं। वे हफ्ते में सातों दिन व्यायाम करती हैं। इसके लिए वे रोजाना जल्दी उठकर स्ट्रेचिंग के बाद आधे घंटे टहलती हैं। बॉडी को शेप में रखने के लिए वे डांस को सबसे बेहतर मानती हैं इसलिए ज्यादा से ज्यादा समय डांस करती हैं। अनीता को बैले डांसफॉर्म करना काफी पसंद है। इसके अलावा दिमाग को तरोताजा रखने के लिए अनीता योग को जरूरी मानती हैं। वे रोजाना गहरी सांस वाले व्यायाम, प्राणायाम व मेडिटेशन करती हैं। दिनभर के तनाव को दूर क रने के लिए उन्हें खाली समय में गाने सुनना पसंद है।
“शगुन” की डाइटअनीता खाने में जंकफूड, अधिक मसालेदार व तले-भुने पदार्थो से परहेज करती हैं। नाश्ते में वे उपमा, इडली या डोसे के साथ दो अंडे लेती हैं। लंच में हरी सब्जी के साथ दो चपाती होती है और शाम को नट्स के साथ कॉफी लेती हैं। डिनर हल्का होता है।