scriptपाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए इन चीजों का करें सेवन | Food for increase digestive power | Patrika News

पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए इन चीजों का करें सेवन

locationनई दिल्लीPublished: Jan 27, 2022 05:54:43 pm

Submitted by:

Divya Kashyap

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने पाचन शक्ति को मजबूत रख सकते हैं।
 

 पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए  इन चीजों का करें सेवन

Food for increase digestive power

पाचन शक्ति का मजबूत होना आपके सेहत के लिए अत्यंत जरूरी है । यदी आप चाहते हैं कि आपको किसी भी अन्य प्रकार की बीमारी ना हो तो आपके पाचन शक्ति को आप को फिट रखना जरूरी है। पाचन शक्ति में गड़बड़ी होने के कारण आपको एसिडिटी अपच भूख कम लगने की समस्या आदि हो सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार से आप अपने पाचन शक्ति को मजबूत रख सकते हैं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ फूड बताएंगे जिनका सेवन करके आप अपने पाचन शक्ति को मजबूत कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें

हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए क्यों पीनी चाहिए ब्लैक कॉफी , जानिए

पपीता
पपीता आपके पेट को साफ रखता है । साथ ही यह आपके पाचन क्रिया को भी एक्टिव करता है। अपच ,गैस , एसिडिटी जैसी समस्याओं से पपीता आपको लाभ पहुंचाता है। यदि आपको सुबह उठकर फल खाने की आदत है तो अब पपीता को अपने उस आदत में शामिल करें।
यह भी पढ़ें

क्या है सरोगेसी ? क्या ये बन सकता है माता पिता बनने का एक बेहतरीन विकल्प

आंवला
आंवला में मौजूद तत्व आपके पाचन शक्ति को मजबूत करने में कारगर है । सुबह उठकर एक आमला खाना आपकी सेहत के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। यदि आपको आंवला खाने में ठीक नहीं लगता तो आप इसका जूस बनाकर भी जल्दी-जल्दी पी सकते हैं । ऐसा करके भी आप अपने पेट के लिए लाभ उठा सकते हैं।
दही है लाभदायक
दही प्रोटीन और आंत के अनुकूल बैक्टीरिया का एक बड़ा स्रोत है। इसके अलावा, यह कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों जैसे विटामिन बी 2, विटामिन बी 12, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भी भरा हुआ है। एक दही एक ऐसा फूड है जिसे आपको रोजाना कम से कम एक बार जरूर खाना चाहिए।यह आपके पाचन स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो