scriptक्या अनुवांशिक हो सकता है आपका मोटापा | Genetics is the reason of obesity | Patrika News

क्या अनुवांशिक हो सकता है आपका मोटापा

locationनई दिल्लीPublished: Jan 13, 2022 07:43:01 pm

Submitted by:

Divya Kashyap

मोटापा इंसान के शरीर में कई तरह के अलग अलग बीमारी को जन्म देता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की क्या मोटापा आपको अनुवांशिक कारणों से हो सकता है।

Genetics is the reason of obesity

क्या अनुवांशिक हो सकता है आपका मोटापा

क्या आप जानते हैं मोटापा आपके हेल्थ को कई प्रकार के नुकसान पहुंचा सकता है। आज हम आपको बताएंगे की मोटापा का एक मुख्य कारण आपके शरीर के कुछ अनुवांशिक गुण भी हो सकते हैं। साथ ही हम आपको बताएंगे की यदि आपके वंश में मोटापा की समस्या है तो आपको क्या क्या कदम उठाने चाहिए। कुछ लोगों की जीन में ही मोटापे की समस्‍या होती है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है।मोटापे को नियंत्रित करने के लिए एक चुनौतीपूर्ण स्थिति है क्योंकि यह एक व्यक्ति के आनुवांशिकी और जीवन शैली से जुड़ा मुद्दा है। डॉक्टर अक्सर व्यायाम करने की सलाह देते हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्तियों में आनुवंशिकी के कारण वजन बढ़ने पर अंकुश लगाने के लिए कौन सी एक्‍सरसाइज सबसे अच्‍छी है।
जानें कैसे करें मोटापा को ठीक
इस तरह के मोटापा को नियंत्रित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है की आप अपने रुटीन में फिजिकल एक्टिविटी को शामिल करें। जैसे की वॉकिंग, डांसिंग, स्ट्रेचिंग आदि।
डांसिंग
डांसिंग से पूरे शरीर की कसरत हो जाती है और यह पूरी तरह से मजेदार भी है। यह आपके हृदय के लिए फायदेमंद है। 30 मिनट के डांस क्‍लास से आप 130 से 250 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। रोजाना डांस करने से तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है।

खान पान पर दे विशेष ध्यान
साथ ही आपको अपने खान पान का भी ध्यान रखना चाहिए। आपके बॉडी में पहले से ही ऐसे तत्व मौजूद हैं जो मोटापा के कई लक्षणों को बढ़ावा देते हैं। तो आपको अपने खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो