scriptप्रकृति के सहारे पाएं सकारात्मक ऊर्जा | get positive energy with nature | Patrika News

प्रकृति के सहारे पाएं सकारात्मक ऊर्जा

Published: Jan 16, 2015 12:12:00 pm

Submitted by:

Super Admin

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी नहीं कि हम हमेशा डॉक्टरों के चक्कर लगाएं…

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी नहीं कि हम हमेशा डॉक्टरों के चक्कर लगाएं। प्रकृति ने हमें ढेरों ऎसी नियामतें बख्शी हैं, जिन्हें अपनाकर हम स्वस्थ रह सकते हैं। जानते हैं ऎसे इनके बारे में-
सूर्योदय में ऊर्जा का भंडार
रोजाना सुबह उगते सूर्य से नजर मिलाइए। फिर थोड़ी देर आंखें बंद कर लाल सूर्य का ध्यान कीजिए। आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

अच्छी बातें याद करें
जीवन में सैकड़ों लोग ऎसे आते हैं जो हमें ऊर्जा देते हैं और हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा भर देते हैं। कई घटनाएं भी ऎसी होती हैं, जिन्हें महसूस कर लगता है, वे बार बार हों। उन्हें सोचने से ही मन खुश हो जाता है।

प्रकृति के सान्निध्य में रहें
पार्क आदि में टहलने के लिए जाएं। घर में खाली जगह हो तो वहां बागवानी करें, इससे आपकी एक्सरसाइज होगी और आप फिट बने रहेंगे।

परिंदों को देखिए
आकाश में उड़ते परिंदों को निहारिए। आकाश में उड़ना उनकी खुशियों का प्रतीक है। इन उड़ते परिंदों का संघर्षशील जीवन हमें सारी चिंताओं को किनारे कर निश्चित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो