30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vitamin D Rich Sources: शरीर में विटामिन डी की कमी है तो डाइट में शामिल कर सकते हैं इन फूड्स को

Vitamin D Rich Sources: विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स धूप को माना जाता है। इसी के साथ आपको इन फूड्स के बारे में भी जानना चाहिए जो कि विटामिन डी के अच्छे सोर्स में से एक हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 20 Sep 2021, 1:13 PM IST

Vitamin D Rich Sources

Vitamin D Rich Sources

नई दिल्ली। Vitamin D Rich Sources: विटामिन डी सेहत के लिए अत्यधिक जरूरी है। सेहत के साथ-साथ हड्डियों की मजबूत रखने के लिए भी विटामिन डी एक अहम भूमिका निभाता है। सनलाइट को विटामिन डी का नेचुरल सोर्स माना जाता है। इसलिए शरीर में सुबह की धूप का लगना फायदेमंद हो सकता है। इसी के साथ आप कुछ ऐसी चीजें भी डाइट में ले सकते हैं जिनमें विटामिन डी भरपूर मात्रा में मौजूद हो। इसका सेवन हड्डियों को मजबूत बनाता है साथ ही साथ इम्युनिटी को भी मजबूत बनाने में लाभदायक होता है। और यदि इम्युनिटी स्ट्रांग रहेगी तो बीमारियां जल्दी-जल्दी होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। विटामिन डी के और फायदों की बात करें तो दातों के लिए भी अच्छा होता है और डायबिटीज जैसी बीमारी को नियंत्रण में रखने के लिए लाभदायक साबित होता है।
तो चलिए जानते हैं कौन-कौन से फूड्स को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं जो कि विटामिन डी से भरपूर हों-

मशरूम
मशरूम की बात करें तो इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। मशरूम एक प्रकार विटामिन डी का बेहद अच्छा सोर्स है जिसको डाइट में शामिल किया जा सकता है। आप रोजना कि डाइट में इसको सब्जी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका सेवन हड्डियों को मजबूत रखने के साथ इम्युनिटी के लिए भी अच्छा माना जाता है।

अंडा
अंडे के सेवन के फायदे तो आपको पता ही है। इसके सेवन से शरीर में कमजोरी नहीं आती है। वहीँ ये विटामिन डी की कमी को भी पूरा करने में सक्षम होता है। आप अंडे को अपने रोजाना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसको अनेकों प्रकार से खाया जा सकता है जैसे कि अंडे की भुजिया, उबला हुआ अंडा, आमलेट आदि।

संतरा
संतरा खाने में भी स्वादिष्ट होता है और अनेकों फायदेमंद तत्वों से भरपूर भी होता है। इसका रोजाना सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। यदि सुबह नाश्ते में आप एक संतरे का सेवन कर लेते हैं तो ये पूरे दिन का एनर्जी देने का काम करता है। ये विटामिन डी की मात्रा से भरपूर होता है। साथ ही साथ इसमें विटामिन सी, फोलेट,पोटैशियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आप इसके जूस का भी सेवन कर सकते हैं।

दूध
दूध का सेवन रोजाना करना चाहिए। ये आंखों की रोशनी तेज बनाए रखने में और हड्डियों की मजबूती के लिए काफी हद तक लाभदायक साबित होता है। साथ ही साथ इसमें कैल्शियम,विटामिन सी और विटामिन डी भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए आपको एक गिलास दूध का सेवन रोजाना अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

फिश
फिश विटामिन्स और प्रोटीन्स से भरपूर होती है। फिश का सेवन विटामिन डी का अच्छा सोर्स होता है। और फायदों की बात करें तो इसमें कैल्सिम,प्रोटीन और फासफोरस प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो कि सेहत को फिट रखने में लाभदायक साबित होते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल