scriptअनार खाने के फायदे | Health benefits of promegranate Anar khane ke swasthya Laabh | Patrika News

अनार खाने के फायदे

locationनई दिल्लीPublished: Oct 16, 2021 04:48:10 pm

Submitted by:

Divya Kashyap

अनार आपके हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे अनार आपको अंदर से तंदुरुस्त रखता है। अनार खाने से अपको क्या क्या लाभ मिलते है।

anar.jpg
नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं अनार आपके हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद है। अनार में विटामिन ए, सी, ई, फोलिक एसिड और एंटीऑक्‍सीडेंट पाये जाते हैं। साथ इसमें प्रचुर मात्रा में लाभदायक प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और खनिज पाए जाते हैं। आइये देखे क्या क्या है अनार के स्वास्थ्य फायदें
peet_dard.jpg
अनार में है कौन कौन से गुण
अनार में आपके बॉडी में ब्लड इंक्रीज करने की शक्ती होती है । इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन ए ,सी, ई पाया जाता है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो आपके शरीर को हर बीमारी से लड़ने की ताकत देती है।
पेट की प्रोब्लम को भी सॉल्व करें
अनार के रस में बैक्टीरिया को मारने की शक्ति होती है। इसलिए अनार का रस पीने से पेट के रोग पेट के रोग, अपच, गैस, कब्ज व अन्य कई तकलीफों से तुरन्त आराम मिलता है।
अनार वजन को भी काम करता है
अनार खाने से आपके वजन पर भी असर पड़ता है। और नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपका वजन भी कम होता है।इसमें फैट नहीं होता परन्तु फाइबर, विटामिन-सी, पोटेशियम, मिनरल फास्फोरस तथा मैग्नीशियम बहुत अधिक मात्रा में मिलता है। तो ये किसी भी प्रकार से आपके शरीर में वजन नही बढता।
dant.jpg
आपकी याददाश्त को तेज करता है
अनार आपके याददाश्त को तेज करता है।
और इसे खाने से आपके अंदर एनर्जी लेवल भी इंक्रीज होता है।
अनार के जूस में न्युरो-प्रोटेक्टिव गुण पाए जाते है। ब्रेन की सेहत के लिए बेहतरीन होता है। इसके लगातार सेवन करने से ब्रेन हैमरेज जैसी घातक समस्याएं होने की संभावनांए कम हो जाती है।

दांतों को मजबूत बनाएं
अनार खाने से दांतो की समस्या से भी निजात पाया जा सकता है। साथ ही अनार को मंजन के तौर पर भी किया जा सकता है। इसके लिए अनार के फूल छाया में सुखाकर बारीक पीस लेते हैं। इसे मंजन की तरह दिन में 2 या 3 बार दांतों में मलने से दांतों से खून आना बंद होकर दांत मजबूत हो जाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो