scriptइम्यूनिटी बूस्टर से लेकर हॉर्मोनल बैलेंस तक, भारी पायल पहनने के फायदे | Patrika News
स्वास्थ्य

इम्यूनिटी बूस्टर से लेकर हॉर्मोनल बैलेंस तक, भारी पायल पहनने के फायदे

क्या आप जानते हैं हमारी दादी—नानी पैरों में भारी पायजेब या कड़े क्यों पहनती थीं। इसकी एक वजह सेहत भी थी। भारी पायजेब पैरों की खूबसूरती तो बढ़ाती ही है, साथ ही महिलाओं को सेहतमंद भी रखती है। आइए जानते हैं भारी पायजेब पहनने के फायदे।

Dec 19, 2023 / 03:21 pm

Jaya Sharma

भारी पायजेब पैरों की खूबसूरती तो बढ़ाती ही है, साथ ही महिलाओं को सेहतमंद भी रखती है
1/5

क्या आप जानते हैं हमारी दादी—नानी पैरों में भारी पायजेब या कड़े क्यों पहनती थीं। इसकी एक वजह सेहत भी थी। भारी पायजेब पैरों की खूबसूरती तो बढ़ाती ही है, साथ ही महिलाओं को सेहतमंद भी रखती है। आइए जानते हैं भारी पायजेब पहनने के फायदे।

भारी भरकम पायल पहनने से एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स दबते हैं
2/5

हमारी संस्कृति में गहनों का एक महत्वपूर्ण स्थान है। हर खास आयोजन गहनों के बिना अधूरा लगता है। ये परंपराएं यूं ही नहीं बनी हैं, इनके पीछे कुछ लॉजिक्स भी हैं। चांदी की भारी पायजेब इसलिए ही चलन में आई। आप देखेंगे कि घर की बुजुर्ग महिलाओं के पास चांदी की भारी पायजेब या मोटे कड़े मिल जाया करते थे। पैरों में चांदी की भारी भरकम पायल पहनने से एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स दबते हैं। इससे सेहत को भी लाभ मिलता है। आइए जानते हैं इनसे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

हार्मोन बैलेंस होते है
3/5

भारी पायजेब पहनने से पैरों के एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स दबते हैं, इससे हार्मोन बैलेंस होते है। हार्मोनल इम्बैलेंस की वजह से महिलाओं को इनफर्टीलिटी और अनियमित पीरियड्स की परेशानी हो जाती है। एक्सपट्र्स के मुताबिक एक्यूप्रेशर पॉइंट्स से भी हार्मोंस को बैलेंस किया जा सकता है।

 ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है
4/5

पायजेब पहनने से ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। इससे एडियों की सूजन दूर होती है। कई बार हाई हील्स की वजह से एडिया सूज जाती है, उस स्थिति में पायजेब पहन सकते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि पायजेब इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट कर देती है। इससे लिम्फ ग्लैंड्स एक्टिव होते हैं और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही इससे शरीर का तापमान भी संतुलित रहता है।

पैरों में दर्द से भी आराम मिल सकता है
5/5

पैरों में दर्द से भी आराम मिल सकता है। भारी पायजेब से प्रेशर प्वॉइट्स दबते है और पैरों के दर्द से राहत मिलती है। वर्किंग वीमन को भी कभी—कभार भारी पायजेब पहननी चाहिए।

Hindi News / Photo Gallery / Health / इम्यूनिटी बूस्टर से लेकर हॉर्मोनल बैलेंस तक, भारी पायल पहनने के फायदे

अगली गैलरी
next
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.