स्वास्थ्य

Health Tips: चाय में चीनी की जगह करें इन चीजों का इस्तेमाल, कई समस्या से मिलेंगी राहत

Health Tips: शरीर की थकान और आलसपन को दूर करने में चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन चाय में चीनी का मात्रा में अधिक सेवन करना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए चाय की चीनी जगह पर इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नई दिल्लीMay 23, 2022 / 07:19 pm

Roshni Jaiswal

Healthy alternatives to sugar for making tea

Health Tips: भारत के हर घर में सुबह की शुरुआत एक कप गरमा गर्म चाय से होती है। चाय पीने से सेहत को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। कुछ लोगों को चाय भी इतनी लत होती है कि वो हर समय चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन चाय में दूध के साथ चीनी भी मिलाई जाती है। चीनी का अधिक मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। चाय में चीनी का इस्तेमाल न सिर्फ वजन बढ़ाता है बल्कि कई गंभीर बीमारियों को भी निमंत्रण देता है। लेकिन चीनी के अलावा कई ऐसी चीजें भी हैं, जिनका इस्तेमाल चाय में चीनी की जगह पर भी किया जा सकता है। ये चीनी से ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं चाय में चीनी की जगह पर इस्तेमाल करने वाले चीजों के बारे में
चाय में चीनी की जगह करें इन चीजों का सेवन

गुड़
चाय में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चीनी का अधिक सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। गुड़ एंटी-एलर्जिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जो कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये चाय को मीठा बनाता है। इसीलिए चाय में चीनी की जगह पर गुड़ मिलाकर पिएं।
यह भी पढ़े: चाय के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, स्वास्थ्य के लिए हो सकता है हानिकारक
खजूर का सिरप
चाय में चीनी की जगह खजूर का सिरप का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चीनी का अधिक सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खजूर का सिरप एक शानदार नेचुरल स्वीटनर है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह स्वाद और हेल्थ दोनों के लिए बहुत अच्छा है। इसीलिए चाय में चीनी की जगह पर खजूर का सिरप मिलाकर पिएं।
शहद
चाय में चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चीनी का अधिक सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शहद कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। चाय में चीनी की जगह शहद लेना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इसीलिए चाय में चीनी की जगह पर शहद मिलाकर पिएं। लेकिन चाय जब बनकर हल्की गुनगुनी हो जाए तभी इसमें स्वादानुसार शहद मिलाएं नहीं तो यह शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Home / Health / Health Tips: चाय में चीनी की जगह करें इन चीजों का इस्तेमाल, कई समस्या से मिलेंगी राहत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.