
Hemoglobin deficiency symptoms
हीमोग्लोबिन एक प्रकार का प्रोटीन होता है जिसमें आयरन होता है। यह ऑक्सीजन को शरीर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में पहुंचाता है। स्वस्थ पुरुष के शरीर में 13-16 व महिला में 12-14 मिलिग्राम प्रति डेसिलीटर हीमोग्लोबिन होना चाहिए। हाथ-पांव में सूजन, एकाग्रता का अभाव, जल्दी थकना व सांस फूलना शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने के लक्षण हैं।
कारण : आयरन व विटामिन बी-12 की कमी, शरीर के किसी भाग से रक्तस्राव होना जैसे अत्यधिक महावारी, बवासीर, आंतों का अल्सर व मलद्वार से खून आना।
जांच: स्टूल की जांच, सोनोग्राफी, कंप्लीट ब्लड काउंट, विटामिन बी-12 व बोन मैरो की जांच से कमी के कारणों का पता चलता है।
दूर करें कमी
खून की कमी दूर करने के लिए सबसे पहले खाने में हरी सब्जियां (पालक, मैथी), फल व सलाद की मात्रा बढ़ानी चाहिए। आयरन की गोलियां या आयरन सुक्रोच के इंजेक्शन, विटामिन बी-12 की गोली या इंजेक्शन डॉक्टरी सलाह से लें। ज्यादा खून की कमी है तो मरीज को विशेषज्ञ के बताए अनुसार ब्लड चढ़वा लेना चाहिए।
Published on:
29 Jul 2020, 12:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.