स्वास्थ्य

हाई ब्लड शुगर शरीर के कई अंगों को पहुंचाता है नुकसान

हाई ब्लड शुगर शरीर के कई अंगों को पहुंचाता है नुकसान

Apr 28, 2021 / 05:51 pm

Subodh Tripathi

हाई ब्लड शुगर

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहना बहुत जरूरी है। यह कम होता है तो भी दिक्कत है और ज्यादा होता है तो भी दिक्कत है। शुगर लेवल हाई होना शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है। यह अपने साथ कई प्रकार की गंभीर बीमारियां लेकर आता है। अगर आपको भी शुगर की समस्या है। तो इसे कंट्रोल में रखिए। ताकि आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
आपको बता दें कि अगर आपको डायबिटीज की समस्या है। तो यह आपके पूरे शरीर पर असर करती है। इससे आप का पाचन तंत्र, नर्वस सिस्टम, ब्लड सरकुलेशन सभी प्रभावित होता है। इसलिए आपको चाहिए कि आप अपने ब्लड शुगर लेवल की समय-समय पर जांच करते रहें। ताकि वह अधिक बड़े या कम हो तो आप उसे कंट्रोल कर सके, या उपचार ले सके। आज हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार से यह शरीर के अन्य अंगों पर भी असर डालता है।
वैसे तो शरीर में नार्मल ब्लड शुगर लेवल खाली पेट 70 से 99 एमजीडीएल होना चाहिए। इसके बाद नाश्ता करने या कुछ खाने के 2 घंटे बाद 140 तक होना चाहिए। अगर ब्लड शुगर लेवल इससे अधिक होता है या कम होता है। तो आपको इसका उपचार कराने की जरूरत होती है।
अगर आप हाई ब्लड शुगर लेवल के कैटेगरी में आ रहे हैं। तो यह आपके ब्लड वेसल्स की इलास्टिसिटी को कम करता है। जिसके कारण हाई ब्लड प्रेशर की संभावना भी बढ़ जाती है। शरीर में उच्च ब्लड शुगर होने से खून का सरकुलेशन प्रभावित करती है और दिल से ब्लड को होने वाली सप्लाई भी प्रभावित होती है। इससे हार्ट पर भी असर होता है।
ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का असर आंखों पर भी दिखाई देता है। यह आंखों की रोशनी प्रभावित करती है। अगर आपका शुगर लेवल लंबे समय तक हाई ही रहता है तो आंखों की रोशनी धुंधली होती है और आंखों पर सूजन भी आ सकती।
ब्लड शुगर लेवल हाई होने से दिल और दिमाग दोनों पर असर पड़ता है। यह आपके नर्वस सिस्टम को डैमेज कर पेरीफेरल न्यूरोपैथी के खतरे को भी बढ़ाता है। जिससे आपके हाथ पैर और उंगलियों में दर्द होता है। और वह सुन्न भी होने लगते हैं। इसलिए आपको शुगर लेवल कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है।
शरीर में ब्लड शुगर के बढ़ने से स्किन संबंधी परेशानियां भी होती है। फंगल इंफेक्शन, दाग धब्बे, टैनिंग, बैक्टीरियल इनफेक्शन जैसी दिक्कतें आती है। जो लोग हाई ब्लड शुगर लेवल की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें अगर कोई चोट और घाव लगता है, तो वह भी समय पर ठीक नहीं होता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। तो आप उसे कंट्रोल कीजिए। ताकि आपको अन्य किसी बीमारी का सामना नहीं करना पड़े।

Home / Health / हाई ब्लड शुगर शरीर के कई अंगों को पहुंचाता है नुकसान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.