स्वास्थ्य

खानपान की गड़बड़ी में अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

आपकी किचन में ऎसे मसालों और अन्य
चीजें हैं, जो उल्टी, दस्त जैसी बीमारियों में लाभकारी हो सकती हैं

Oct 06, 2015 / 05:11 pm

दिव्या सिंघल

lemon-honey

दूषित पानी और खराब खानपान की वजह से कई तरह के रोग जन्म लेते हैं। आइए जानते हैं रसोई के ऎसे मसालों व अन्य चीजों के बारे में जो कुछ बीमारियों में लाभकारी हो सकते हैं-

दस्त: 1. एक गिलास गर्म पानी को ठंडा कर उसमें एक चम्मच चीनी, एक नींबू का रस व एक चुटकी नमक डालकर घोल बनाएं। दिन में 5-6 बार पीने से दस्त से राहत मिलेगी।
2. 100 ग्राम दही में आधा चम्मच ईसबगोल की भूसी व दो चुटकी हल्दी मिलाकर एक खुराक बनाएं। इसे 3-4 बार लेने से दस्त बंद हो जाएंगे।

हैजा: 1. एक गिलास नींबू पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल मे पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है।
2. आधा कप प्याज के रस में एक चम्मच पुदीने का रस मिलाकर 2-2 चम्मच 5-7 बार पीने से हैजा में लाभ होता है।

उल्टी : छाछ में भुनी हींग और थोड़ा नमक मिलाकर पीने से उल्टी में आराम मिलता है। नारियल का पानी पीने से भी उल्टी नहीं आती।

जोड़ों में दर्द : 250 मिलिलीटर दूध में लहसुन की 5-6 कलियां डालकर उबालें। हल्का गर्म छानकर पीने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

वैद्य बंकट लाल पारीक, आयुर्वेद विशेषज्ञ

Home / Health / खानपान की गड़बड़ी में अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.