scriptहोम्योपैथी चिकित्सक ने किया कमाल,दवा से लौटी मरीज की आंखो की रोशनी | homeopathy leads one's life to lights | Patrika News

होम्योपैथी चिकित्सक ने किया कमाल,दवा से लौटी मरीज की आंखो की रोशनी

Published: May 27, 2016 11:12:00 pm

Submitted by:

Ambuj Shukla

जयपुर के एक होम्योपैथी चिकित्सक ने अचानक लगभग आंखो की रोशनी खो चुकी बच्ची की होम्योपैथी दवा के सहारे केवल तीन दिन में ही रोशनी लौटाने का दावा किया है। दूदू के पास बिचून गांव के रहने वाले शंकर लाल की 12 वर्षीय पुत्री वेनिस को अचानक दिखना बंद हो गया।

eye-operation-565f117c70462_exlst

eye-operation-565f117c70462_exlst

जयपुर के एक होम्योपैथी चिकित्सक ने अचानक लगभग आंखो की रोशनी खो चुकी बच्ची की होम्योपैथी दवा के सहारे केवल तीन दिन में ही रोशनी लौटाने का दावा किया है। दूदू के पास बिचून गांव के रहने वाले शंकर लाल की 12 वर्षीय पुत्री वेनिस को अचानक दिखना बंद हो गया। इस पर उन्होने जयपुर स्थित आंखो के नामी निजी अस्पताल के विशेषज्ञ से परामर्श लिया लेेकिन वे कर्इ जांच कराने के बाद भी विजन लाॅस का कोर्इ कारण नही ढूंढ पाए। इस पर उन्होने होम्योपैथी चिकित्सा पद्वति का सहारा लिया। डाॅक्टर लेखराम गुर्जर ने लक्षणो के आधार पर होम्योपैथी दवा नेट्रमम्यूर का चयन कर मरीज को सात दिन का उपचार दिया। बच्ची की तीसरे दिन से आंखो की रोशनी लौटना शुरू हो गर्इ।

उपचार के बाद वेनिस की आंखो से वापिस दिखना शुरू हो गया। वेनिस के पिता शंकर लाल ने बताया कि वे नेत्ररोग विशेषज्ञ से परामर्श के बाद काफी परेशान हो गए थे लेकिन होम्योपैथिक उपचार ने उनकी बेटी की आंखो की रोशनी वापिस लौटा दी।
उधर होम्योपैथ डाॅ लेखराम ने बताया कि उनके पास जब वेनिस उपचार के लिए आर्इ उस वक्त उसे लगभग पूरी तरह विजन लाॅस हो चुका था। डाॅ लेखराम ने दावा किया कि होम्याेपैथी में लक्षणो के आधार पर दवाआे का सही चयन कर लिया जाए तो लाइलाज मानी जाने वाली बीमारियो का उपचार भी संभव है।
डब्लयूएचआे ने भी माना वैकल्पिक चिकित्सा पद्वतियो का महत्व

दुनिया भर में अनेक चिकित्सा पद्वतिया है लेकिन एेसा माना जाता है कि पूर्ण कोर्इ नही है। जहां एलोपैथी चिकित्सा पद्वति में दवाआे के साइड इफेक्ट का कोर्इ तोड चिकित्सा विज्ञानी नही ढूंढ पाए है। इन सभी बातो को ध्यान में रखकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हर्बल अाधारित चिकित्सा पद्वतियो के महत्व को स्वीकाते हुए सबके लिए स्वास्थ्य में होम्योपैथी आैर आयुर्वेद जैसी चिकित्सा पद्वतियो के सहयोग लेना तय किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो