स्वास्थ्य

कैसे फिट रहते हैं डॉक्टर

सुबह छह बजे उठकर एक घंटा घर के कामकाज निपटाती हैं। आधा घंटा सुबह व शाम को व…

Jan 16, 2015 / 12:12 pm

Super Admin

सुबह छह बजे उठकर एक घंटा घर के कामकाज निपटाती हैं। आधा घंटा सुबह व शाम को वॉक करती हैं।

एक घंटा अखबार पढ़ने व नाश्ता करने में बीतता है। नौ घंटे अस्पताल में मरीज देखती हैं। दो घंटे परिवार के साथ समयबिताती हैं।

दो से ढाई घंटे इंटरनेट पर स्टडी करती हैं और करीब आठ घंटे की नींद लेती हैं।

ये है स्तन रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ.कंचन कौर का दिनचर्या जो गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में काम काम करती हैं।

व्यायाम- रोजाना सुबह-शाम वॉक करती हैं। कुछ दिनों के अंतराल में कार्डियो वर्कआउट की क्लासेज लेती रहती हैं।

खानपान- सुबह उठकर गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीती हैं। नाश्ते में सूखे मेवे, रोटी और दही या टोस्ट के साथ अंडा लेती हैं। अस्पताल में काम के दौरान फल खाती हैं। लंच में दाल, रोटी, सब्जी और चावल होते हैं।

स्नैक्स में उबली सब्जियां खाती हैं। डिनर में दाल, रोटी, चावल और सब्जी होती है। हमेशा ग्रीन टी या ब्लैक टी पीती हैं।

अपडेट टूल कॉन्फ्रेंस, सेमिनार और वर्कशॉप में हिस्सा लेती रहती हैं। नई रिसर्च और आर्टिकल से अपडेट होती हैं।

फिटनेस मंत्र अपना डे प्लान जरूर बनाएं, नियमित एक्सरसाइज करे। बेड टी से बचें व सलाद को अपनी डाइट में शामिल करें।

Home / Health / कैसे फिट रहते हैं डॉक्टर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.