scriptपर्यटकों को आकर्षित कर रहा मालन खो | Malan is attracting tourists lost | Patrika News
अशोकनगर

पर्यटकों को आकर्षित कर रहा मालन खो

चंदेरी से करीब आठ किमी दूर
घने जंगल के बीच स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मालन खो में चारों तरफ

अशोकनगरAug 19, 2015 / 10:32 pm

मुकेश शर्मा

ashoknagar

ashoknagar

अशोकनगर।चंदेरी से करीब आठ किमी दूर घने जंगल के बीच स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मालन खो में चारों तरफ झरने झर रहे हैं, इसका आनंद लेने और पिकनिक मनाने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ने लगे हैं।


चंदेरी से अशोकनगर मार्ग पर चार किमी पक्की सड़क एवं चार किमी घने जंगल में कच्चा रास्ता तय कर चार पर्यटक मालन खो तक पहुंचते हैं। यहां सिद्धेश्वर हनुमानजी का मंदिर और प्राकृतिक झरनों को देखकर लोग आनंदित हो जाते हैं। यहां करीब 50 मीटर की ऊंचाई से झर रहे झरने के नीचे लोग नहाने का आनंद लेते हैं। वहीं एक गुफा से तेजी से पानी बह रहा है लेकिन इस गुफा की गहराई का किसी को पता नहीं है। चारों तरफ हरियाली और जंगल के बीच स्थित यह स्थान काफी लोकप्रिय है।

बारह माह जलाभिषेक


यहां स्थापित शिवलिंग का झरना बारह महीने जलाभिषेक करता है। गुफा से होकर आते पानी की एक धारा सीधे शिवलिंग पर गिरती है।जो इसे प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही धार्मिक महत्व का स्थान भी बनाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो