scriptहाजमा खराब हो जाए तो इन आयुर्वेदिक नुस्खों से मिलेगा तुरंत आराम | If digestion gets spoiled, get relief from these Ayurvedic remedies. | Patrika News

हाजमा खराब हो जाए तो इन आयुर्वेदिक नुस्खों से मिलेगा तुरंत आराम

locationजयपुरPublished: Mar 19, 2019 07:52:02 pm

Submitted by:

Ramesh Singh

त्योहार पर तला-भुना खाने से पेट में गैस बनने, अपच की दिक्कत होती है। इस तकलीफ से आराम के लिए घरेलू कई ऐसी चीजे होती हैं उनका प्रयोग करें। इससे तुरंत राहत मिल सकती है।

loose motion

हाजमा खराब हो जाए तो इन आयुर्वेदिक नुस्खों से मिलेगा तुरंत आराम

त्योहार पर बार-बार व गरिष्ठ खानपान से अपच की दिक्कत होती है। इसके लिए थोड़ी हींग, भुना हुआ जीरा मिलाकर खाएं। दिक्कत ज्यादा होने पर मूंग की खिचड़ी खाएं। गैस की तकलीफ होने पर अमलताश की फली का पल्प निकालें। इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक, अजवायन मिला लें। इसे गरम पानी में मिलाकर छान लें। इसके बाद पांच से दस मिलीलीटर तक दिन में दो-तीन बार ले सकते हैं।
दस्त : कच्चे बेल के आधे भाग का गूदा निकालकर शेक बना लें। इसमें एक गिलास में ५ ग्राम मिश्री डाल सकते हैं। दिन में तीन-चार बार लें।
फल व सलाद खाएं : बाजार की मिलावटी चीजों के खाने से उल्टी, दस्त की तकलीफ हो सकती है। ड्रायफ्रूट्स, फल व सलाद खाएं। पूरे दिन पानी खूब पीएं।
सावधानी : ज्यादा गरिष्ठ व बार-बार खाने से बचें। मैदा व तली-भुनी चीजें कम लें। बाजार की चीजों की बजाय घर की बनी चीजें खाएं। इसके साथ ही फल व सलाद आदि खूब लें। पानी खूब पीएं।
डॉ. चंदन सिंह, आयुर्वेद विशेषज्ञ, एसआर राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो