scriptJuice Cleanse Effects on Body: जानिए जूस पीने से शरीर पर क्या असर होता है | Juice Cleanse Effects on Body | Patrika News

Juice Cleanse Effects on Body: जानिए जूस पीने से शरीर पर क्या असर होता है

locationनई दिल्लीPublished: Aug 05, 2021 11:49:53 pm

Submitted by:

Kosha Gurung

Juice Cleanse Effects on Body: आजकल जिसे देखो वो डाइट कॉन्शियस हो रहा है। कोई बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए या फिर वजन बढ़ाने के लिए और तो और चेहरे पर ग्लो लाने के लिए लोग कई तरह के डाइट प्लान अपनाते हैं।

Juice Cleanse

Juice Cleanse Effects On Body

नई दिल्ली। आज की भागती-दौड़ती ज़िंदगी में लोग भोजन की जगह जूस पीना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि इसे चबाने की जरूरत नहीं होती। और तो और यह एक डाइट प्लान भी बन चुका है, जिसे जूस क्लिंज डाइट ( Juice Cleanse Effects on Body ) कहते हैं। इस डाइट के दौरान आप दिनभर सिर्फ जूस का सेवन करते हैं। इसमें फलों, सब्जियों और हर्ब्स का जूस पीते हैं। इस दौरान आप सॉलिड आहार का सेवन नहीं करते। जूस क्लिंज आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, लेकिन यह शुरू करने से पहले डायटिशियन की सलाह जरूर लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए, जब शरीर में सॉलिड फूड नहीं जाने से बहुत सारी परेशानियां होती है और कमजोरी भी हो सकती है। जब भी जूस क्लिंज डाइट शुरू करते हैं तो कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, क्योंकि आप जो भी करेंगे उसके सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव होंगे। चलिए जानते हैं कि दिनभर में केवल जूस पीने से शरीर पर क्या असर होता है।
इसे भी पढ़ेंः कीवी का ज्यूस शरीर में पहुंचाएगा ठंडक

वाटर वेट कम होना

जब आप जूस क्लिंज करते हैं तो आपका शरीर पहले से स्टोर ग्लाइकोजेन का उपयोग करता है, जिसे वॉटर वेट कहते हैं। इसमें आपकी मसल्स में ग्लाइकोजेन के साथ बहुत मात्रा में पानी स्टोर होता है।
मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है

जब आप किसी तरह का सॉलिड आहार नहीं लेते तो आपके शरीर को ऊर्जा नहीं मिलती। जिससे कि आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। जूस क्लिंज से वजन कम करने में सहायक तो होता है, लेकिन ज्याद समय तक इसे फॉलो करने से आपको नुकसान हो सकता है।
इसे भी पढ़ेंः जानिए अच्छी सेहत के लिए कितना जरूरी है जूस पीना

ऊर्जा कम होती है

जब आप सिर्फ सब्जियों और फलों के जूस का सेवन करेंगे तो जितनी सॉलिड आहार से कैलोरी मिलती थी, उतनी नहीं मिलेगी। परिणामस्वरूप शरीर को ऊर्जा न मिलने के कारण खुद को थका हुआ महसूस करेंगें। आपके अंदर ऊर्जा की कमी हो जाएगी।
पेट को आराम मिलता है

अक्सर लोग दिनभर कुछ न कुछ खाते रहते हैं। जैसे कि कभी जंक फूड, कभी स्ट्रीट फूड। जिसे पचाने में शरीर को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। जूस क्लिंज के सेवन से आपके पेट को आराम मिलता है, क्योंकि उसे भोजन को पचाने में मेहनत नहीं करनी पड़ती ।
भूख कम करता है

जूस क्लिंज आपकी फूड क्रेविंग की आदत को भी कम कर देता है। जूस पीने से आपको पेट भरा हुआ महसूस होता है और भूख नहीं लगती।

इसे भी पढ़ेंः जूस के साथ दवा का सेवन होगा घातक, असर होगा कम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो