scriptसेहत के लिए हानिकारक हो सकता है जूस फास्ट, जानिए क्यों | Patrika News
स्वास्थ्य

सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है जूस फास्ट, जानिए क्यों

6 Photos
6 years ago
1/6

अक्सर दखने को मिलता है आज के दौर में इस भागदौड़ भरी जिदंगी में हम अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते। ना समय पर खा पाते, ना ही समय पर सो पाते। इन सब कारणों से मोटापे की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। मोटापा कम करने के लिए लोग व्रत रखते है और व्रत के दौरान वह सिर्फ जूस ही पीते हैं जिसे जूस क्लींज कहते हैं यानी की हम जूस फास्ट पर रहते हैं। यह हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। जानिए हमें क्यों नहीं करना चाहिए जूस फास्ट ....

2/6

सप्लीमेंट है जूस- जूस क्लींज लंबे समय में आपके लिए ज्यादा कुछ नहीं करता। अगर आप जूस को सही तरीके से इस्तेमाल करेंगी तो वह आपको फायदा पहुंचाएगा जैसे अपना फ्रूट या वेजी जूस इन्टेक बढ़ाना लेकिन सिर्फ जूस पर ही रहना सही नहीं है। आपको सेहतमंद रहने के लिए जूस को किसी भोजन के साथ लेना चाहिए।

3/6

जूस पीने में कम होते हैं फाइबर- फलों या सब्जियों का जूस निकालने से उनमें से एक जरूरी चीज खत्म हो जाती है और वह है फाइबर। आपके शरीर के लिए फाइबर बहुत जरूरी होता है। जूसर से आपको सिर्फ जूस ही मिलता है और फाइबर और पल्प रह जाता है। बेहतर है कि आप फल या सब्जी खाएं लेकिन अगर आपको जूस ही पीना है तो आप जूसर के बजाय ब्लेंडर का इस्तेमाल करें।

4/6

डीटॉक्सीफाई नहीं करता जूस क्लींज- इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि जूस क्लींज आपके शरीर से टॉक्सिंस को बाहर कर देता है। अधिकतर लोग जूस फास्ट इसलिए करते हैं, ताकि उनका शरीर डीटॉक्सीफाई रह सके लेकिन आपके पास इस काम के लिए लिवर और किडनी हैं। जूस क्लींज की बजाय आपको सही खान-पान पर ध्यान देना चाहिए, जिसमें बहुत से फल और सब्जियां शामिल हों।

5/6

हानिकारक हो सकता है जूस क्लींज- यह सुनकर आप हैरान हो सकती हैं कि जूस हानिकारक कैसे हो सकता है। अगर आपको डायबिटीज या ब्लड शुगर से संबंधित कोई बीमारी है या आप कोई ऐसा काम करती हैं, जिसमें फिजिकल काम ज्यादा होता है तो जूस क्लींज से आपको नुकसान हो सकता है क्योंकि आपके शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाते। जूस क्लींज से आपको शुरुआत में एनर्जी मिल सकती है लेकिन यह लंबे समय तक नहीं रहती।

6/6

शरीर की जरूरत पूरी नहीं करते जूस- अगर आप फल और सब्जियों को सिर्फ जूस की तरह से लेती हैं तो आपको जल्द ही महसूस होने लगेगा कि आपकी एनर्जी कम हो रही है। आपके शरीर को सेहतमंद रहने के लिए न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है, जिसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट और काब्र्स शामिल होते हैं। सिर्फ जूस डाइट आपको काब्र्स ही देती है, जिससे आपके शरीर को प्रोटीन और हेल्दी फैट्स नहीं मिल पाते।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.