scriptलैपटॉप रेडिएशन: रूक सकता है बच्चे की हाइट | laptop radiation can stop child growth | Patrika News
स्वास्थ्य

लैपटॉप रेडिएशन: रूक सकता है बच्चे की हाइट

कई शोधों का दावा है कि लैपटॉप से निकलने वाले रेडिएशन का बच्चों पर तेजी से असर पड़ता है।

Jan 16, 2015 / 12:12 pm

Super Admin

नई दिल्ली। कई शोधों का दावा है कि लैपटॉप से निकलने वाले रेडिएशन का बच्चों पर तेजी से असर पड़ता है। वाई-फाई तकनीक से समस्या और भी गंभीर हो जाती है। अमरीका की बाल रोग एकेडमी के अनुसार बच्चों को दिनभर में दो घंटे से ज्यादा लैपटॉप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
खतरा: रेडिएशन से बच्चों की ग्रोथ प्लेट पर असर पड़ने से उनकी वृद्धि रूक सकती है। दिमाग और नसों पर प्रभाव पड़ने से बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है, उसकी एकाग्रता में कमी, पढ़ाई या किसी काम में मन नहीं लगता। वाई-फाई होने पर बच्चे लेटकर भी लैपटॉप चलाते हैं, इससे आंखों के रेटिना पर भी असर पड़ता है।

बीमारियों का डर
लैपटॉप का अधिक प्रयोग करने वाले बच्चों की फिजिकल एक्टिविटीज कम हो जाती हैं और मोटापा बढ़ने लगता है, जो आगे चलकर डायबिटीज, कम उम्र में ही हार्ट अटैक व हाइपरटेंशन का कारण बनता है। इसलिए माता-पिता जरूरत के समय ही बच्चे को लैपटॉप चलाने दें।
डॉ. एस. डी. शर्मा, अधीक्षक, जे. के. लोन अस्पताल, जयपुर

Home / Health / लैपटॉप रेडिएशन: रूक सकता है बच्चे की हाइट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो