scriptBody Oxygen Level:शरीर में कैसे बनाए रखें ऑक्सीजन का स्तर | Low and normal blood oxygen levels in Human Body | Patrika News

Body Oxygen Level:शरीर में कैसे बनाए रखें ऑक्सीजन का स्तर

locationनई दिल्लीPublished: Nov 20, 2021 12:24:39 pm

Submitted by:

Neelam Chouhan

ऑक्सीजन का लेवल मनुष्य के शरीर में सही मात्रा में होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है वरना सेहत को अनेकों नुकसान भुगतने पड़ सकते हैं। इसलिए जानते हैं कि इसको मेंटेन कैसे किया किया जा सकता है और इसका स्तर कितना होना चाहिए।

Body Oxygen Level:शरीर में कैसे बनाए रखें ऑक्सीजन का स्तर

Body Oxygen Leve

नई दिल्ली। Body Oxygen Level: ऑक्सीजन का लेवल यदि व्यक्ति के शरीर में कम हो जाता है तो इससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है। कोरोना काल में देखा गया है कि ऑक्सीजन यदि शरीर में कम जाए तो इससे कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं। आमतौर पर व्यक्ति के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर लगभग 99 प्रतिसत होना चाहिए, वहीं यदि ये 96 प्रतिसत से कम हो जाता है तो शरीर में अनेकों दिक्क्तों का सामना कर पड़ सकता है, व्यक्ति हाइपोऑक्सीया का शिकार भी बन सकता है। ऐसे में इसे मेंटेन रखने कि बहुत ही ज्यादा जरूरत होती है ताकि शरीर के ऊपर किसी भी प्रकार कि कोई दिक्क्त न आए।
Body Oxygen Level:शरीर में कैसे बनाए रखें ऑक्सीजन का स्तर
सबसे पहले जानिए कि कितना होना चाहिए ऑक्सीजन लेवल
आपको बताते चलें कि 99 प्रतिसत से लेकर के 96 प्रतिसत तक यदि आपके ब्लड में ऑक्सीजन का लेवल है तो ये नार्मल है। वहीं यदि यह फीसदी कम होती हुई नजर आती है तो इससे सेहत के ऊपर अनेकों नुकसान हो सकते हैं और साथ ही साथ ये परेशानी की ओर भी इशारा करता है। आपको बताते चलें कि यदि पल्स ऑक्सीमीटर में आपके बॉडी में ऑक्सीजन का लेवल 90 प्रतिसत से कम दिखा रहा है तो तुरंत ही डॉक्टर स्वे संपर्क करें।
अब जानिए कि ऑक्सीजन के लेवल को आप कैसे मेंटेन कर सकते हैं-

रोजाना करें व्यायाम
यदि आप रोज व्यायाम करते हैं तो इससे सेहत को तो अनेकों लाभ मिलते ही हैं साथ ही साथ ऑक्सीजन का लेवल भी शरीर में मेंटेन रहता है। व्यायाम के साथ-साथ आप एक्सरसाइज, योगासन, रनिंग, जॉगिंग, ब्रिस्क वॉक, एरोबिक एक्सरसाइज, व ब्रीथिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। ब्रीथिंग एक्सरसाइज में आप तेजी से सांस को लेना व छोड़ने जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं। कोशिश करें कि आप लगभग 40 से 45 मिनट तक व्यायाम कर सकते हैं। इससे आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा और ऑक्सीजन का स्तर भी नार्मल रहेगा।
यह भी पढ़ें: वेट को करना चाहते हैं कम तो डाइट में शामिल कर सकते हैं इन चार तरह की रोटियों को

सुबह उठकर करें सेब का सेवन
कोशिश करें कि सुबह की शुरुआत आप सेब के सेवन से करें। सेब के रोजाना सेवन से ऑक्सीजन का स्तर काफी हद तक सुधरता है। सेब के सेवन से होने वाले फायदे कि बात करें तो इसमें विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये खून में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाता है, वहीं सेहत को भी अनेकों फायदे पहुंचाता है। आप रोजाना अपनी डाइट में ब्रेकफास्ट के समय एक सेब को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
डाइट में इन चीजों को करें शामिल-
आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं जैसे कि तुलसी, लौंग, कालीमिर्च को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। वहीं इनके सेवन से आपका इम्युनिटी बूस्ट होती है और ऑक्सीजन का स्तर भी सुधरता है। आप थोड़ी-थोड़ी मात्रा में इन सबका काढ़ा बना के सेवन कर सकते हैं। इससे ऑक्सीजन का लेवल बेहतर होता है। इसलिए आप काढ़े का सेवन जरूर करें
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो