हरनाज संधू वर्कआउट शुरू करने से पहले सबसे पहले स्ट्रेचिंग करती हैं। जिससे शरीर इंटेंस वर्कआउट के लिए खुद को तैयार करता है और चोट लगने का खतरा भी कम होता है। स्ट्रेचिंग में वो नेक स्ट्रेच, शोल्डर रोल व लेग रेज जैसी एक्सरसाइज करती हैं।
अपने फुल बॉडी वर्कआउट के लिए वो बैटल रोप एक्सरसाइज भी करती हैं। यह एक्सरसाइज पूरे शरीर का फैट बर्न करने में काफी सहायक होता है। इस एक्सरसाइज से कंधों और हाथों में मजबूती आती है।
एक्सरसाइजहरनाज जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ना भी पसंद करती हैं. ट्रेडमिन पर दौड़ने के कई फायदे मिलते हैं। इससे फुल बॉडी एक्सरसाइज होता है। इसे आप घर पर भी आसानी से कर सकती हैं। ये एक्सरसाइज हेल्दी वेट मेंटेन करने और मसल्स स्ट्रॉन्ग करने में भी काफी फायदेमंद है। यह एक कार्डियो एक्सरसाइज है जो आपके हार्ट को भी स्ट्रॉन्ग बनाता है।
अपने पेट के मसल्स को मजबूत बनाने के लिए हरनाज संधू टायर स्लैम एक्सरसाइज भी करती हैं। यह एक्सरसाइज स्लेज हैमर वर्कआउट का हिस्सा है। इस एक्सरसाइज से वे खुद को मानसिक रूप से भी मजबूत महसूस करती हैं।
हरनाज संधू खुद को फिट रखने के लिए लंजेस भी अपने एक्सरसाइज रूटीन में शामिल करती हैं जिससे बॉडी बैलेंस बनाने में मदद मिलती है । इससे पैर हैमस्ट्रिंग और ग्लूट के मसल्स मजबूत होते हैं।
हरनाज संधू रोजाना योग और मेडिटेशनकरती हैं। उनके फिटनेस रूटीन में कई तरह के योग शामिल है। इस बात की जानकारी आपको उनके इंस्टाग्राम के इस वीडियो को देखकर लग जाएगा। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा योग और मेडिटेशन मुझे और मेरी चेतना के साथ एकीकृत करने में मदद करता है और मुझे अपने परिवेश के साथ एक बहुत गहरे तरीके से संबंध बनाने में मदद करता है।
एक और एक्सरसाइज जो हरनाज संधू फिट रहने के लिए करना पसंद करती है, वह स्विमिंग है। मिस यूनिवर्स 2021 के शरीर को स्विमिंग करने से आराम मिलता है और उनके भीतर का कायाकल्प होता है।
टायर स्लैम एक्सरसाइज स्लेज हैमर वर्कआउट का एक हिस्सा है जो ताकत बढ़ाने में मदद करता है। यह आपके पेट की मसल्स को मजबूत करता है और मानसिक शक्ति को भी बढ़ाता है।