स्वास्थ्य

CORONA VACCINE : मॉडर्ना इस देश को देगी कोरोना वैक्सीन की 4 करोड़ खुराक

-जापान के स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय ने की घोषणा

Aug 30, 2020 / 04:16 pm

pushpesh

कोरोना वैक्सीन

न्यूयॉर्क. अमेरिका की बायोटेक कंपनी मॉडर्ना ने इस बात की पुष्टि की है कि उसके द्वारा बनाई जा रही कोविड-19 की संभावित वैक्सीन की चार करोड़ खुराक की आपूर्ति जापान को कराए जाने पर बात चल रही है। इस समझौते की शर्तों के तहत, वैक्सीन एमआरएनए-1273 की आपूर्ति मॉडर्ना द्वारा की जाएगी और टेकेडा फार्मास्युटिकल कंपनी लिमिटेड द्वारा साल 2021 के शुरुआती चरण में इसे जापान में वितरित किया जाएगा, बशर्ते वैक्सीन ने विनायक अनुमोदन प्राप्त कर लिया हो।
जापान के स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय ने भी शुक्रवार को इस पर हो रही चर्चा का ऐलान किया। इसी हफ्ते मॉडर्ना ने यूरोपीय संघ के लक्ष्य के एक हिस्से के रूप में यूरोप को सुरक्षित और प्रभावी कोविड-19 के वैक्सीन की पहुंच यथाशीघ्र कराने के लिए एमआरएनए-1273 की आठ करोड़ खुराक की आपूर्ति कराए जाने को लेकर संघ से हो रही बात की भी पुष्टि की है। अमेरिकी सरकार ने इस महीने की शुरुआत में मॉडर्ना की संभावित कोविड-19 वैक्सीन एमआरएनए-1273 की दस करोड़ खुराक के निर्माण और वितरण के लिए कंपनी के साथ 150 करोड़ डॉलर का सौदा किया है।

Home / Health / CORONA VACCINE : मॉडर्ना इस देश को देगी कोरोना वैक्सीन की 4 करोड़ खुराक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.