scriptखून साफ कर हृदय रोगों से बचाते पीपल के पत्ते,याददाश्त तेज करता है गुड़ | Pipal leaves protecting from heart diseases by cleansing blood | Patrika News

खून साफ कर हृदय रोगों से बचाते पीपल के पत्ते,याददाश्त तेज करता है गुड़

Published: Sep 10, 2017 03:04:00 pm

आयुर्वेद में सामान्य बीमारियों से लेकर गंभीर रोगों तक में पीपल का प्रयोग विभिन्न तरीकों से किया जाता है। आइये जानते हैं इनके फायदों के बारे में।

pipal-leaves-protecting-from-heart-diseases-by-cleansing-blood

आयुर्वेद में सामान्य बीमारियों से लेकर गंभीर रोगों तक में पीपल का प्रयोग विभिन्न तरीकों से किया जाता है। आइये जानते हैं इनके फायदों के बारे में।

पीपल को सेहत का खजाना माना जाता है। आयुर्वेद में सामान्य बीमारियों से लेकर गंभीर रोगों तक में पीपल का प्रयोग विभिन्न तरीकों से किया जाता है।इसके प्रयोग से शरीर को कई तरह से लाभ मिलता है। आइये जानते हैं इनके फायदों के बारे में।

हृदय रोग : तीन ताजा पत्तों के आगे-पीछे के कोनों को तोड़कर रोज सुबह खाली पेट चबाने से खून साफ होता है। साथ ही ये धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल को दूर कर ऑक्सीजन का संचार करते हैं। इससे हृदय रोग की आशंका कम होती है।
बुखार : तीन ताजा पत्ते एक गिलास पानी में उबालें, पानी जब आधा रह जाए तो गुनगुना होने छानें व पी लें। तेज बुखार में ऐसा दिन में २-३ बार करने से लाभ होता है।
खुजली : 3-4 पत्तियों को पानी के साथ पत्थर पर घिसें व इसे दिन में ३-४ बार खुजली या कीड़े के काटने वाली जगह लगाएं।
ध्यान रहे : इसे चबाने से एक घंटा पहले और बाद कुछ न खाएं। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसके बाद जंकफूड, तली-भुनी व म***** वाली चीजें खाने से बचें।

याददाश्त तेज करता है गुड़

गुड़ खाने का खास महत्त्व है। आयुर्वेद के अनुसार गुड़ खून और भूख बढ़ाता है। इसे रोजाना खाने से सर्दी से होने वाले रोगों से बचा जा सकता है। जानिए इसके बारे में-
ये हैं फायदे
गुड़ के साथ पकाए चावल खाने से बैठा हुआ गला व आवाज खुलती है।
गुड़ का हलवा खाने से याददाश्त बढ़ती है।
गुड़ के लड्डू खाने से सर्दी में *****्थमा परेशान नहीं करता है।
जुकाम जकड़ गया हो तो गुड़ ले सकते हैं।
इसे घी के साथ मिलाकर खाएं कान का दर्द ठीक होता है।
भोजन के बाद गुड़ खाने से पेट में गैस नहीं बनती है।
५ ग्राम सौंठ, 10 ग्राम गुड़ के साथ लें पीलिया में फायदा होगा।
5-5 ग्राम गुड़ व सरसों के तेल संग लेने से श्वास रोग नहीं होते।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो