scriptपालतू जानवरों के साथ मस्ती में बीमारी से बचें | Protect yourself from diseases whilst making fun with pets | Patrika News

पालतू जानवरों के साथ मस्ती में बीमारी से बचें

Published: Jun 26, 2015 05:43:00 pm

पेट्स के साथ पलने वाले बच्चे ज्यादा सामाजिक और चंचल होते हैं, लेकिन
पालतू पशु-पक्षी संक्रमण भी फैलाते हैं

pet dog

pet dog

पालतू जानवर डॉग, बिल्ली या पक्षी अक्सर घर के सदस्य बन जाते हैं। कई शोधों के मुताबिक जिन घरों में ये होते हैं वहां चहल-पहल रहती है। इनके साथ पलने वाले बच्चे भी ज्यादा सामाजिक और चंचल होते हैं। एक शोध के अनुसार डॉग दिल संबंधी रोगों का खतरा घटाता है और शरीर के लिए आवश्यक हार्मोन को तीन गुना बढ़ा देता है। लेकिन पालतू पशु-पक्षी संक्रमण भी फैलाते हैं। इनसे बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

1. जानवरों के चेहरे या लार को छूने के बाद साबुन से हाथ धोएं।
2. यदि जानवर काट ले तो घरेलू समझकर टालें नहीं फौरन विशेषज्ञ की सलाह से इलाज कराएं।
3. पालतू जानवरों के मल-मूत्र की फौरन सफाई करें। जानवर को शयनकक्ष में न आने दें इससे आप एलर्जी से बचें रहेगे।
4. पेट्स की नियमित रूप से जांच-पड़ताल करवाएं। उसका वेक्सीनेशन विशेषज्ञ की सलाह से करवाते रहें।
5. जिस भी जानवर को पाल रहे हैं उसकी जानकारी रखें कि उसके बाल कितने समय पर झड़ने लगते हैं। खुजली की बीमारी किस मौसम में होने की आशंका रहती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो