scriptरेड वाइन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक, ऐसे पिएंगे तो मिलेंगे कई फायदे | Red wine health benefits in hindi | Patrika News

रेड वाइन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक, ऐसे पिएंगे तो मिलेंगे कई फायदे

locationनई दिल्लीPublished: Jan 26, 2022 04:20:37 pm

Submitted by:

Neelam Chouhan

आमतौर पर माना जाता है कि शराब का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है,लेकिन वहीं रेड वाइन को शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है,इसलिए आपको इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में जानना चाहिए।

रेड वाइन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक,  ऐसे पिएंगे तो मिलेंगे कई फायदे

Red wine health benefits

शराब का सेवन आमतौर पर शरीर के लिए हानिकारक माना जाता है, वहीं इसे यदि ज्यादा मात्रा में पिया जाए तो सेहत को कई नुकसान भी होते हैं। शराब के ज्यादा मात्रा में सेवन से आपको किडनी में समस्या हो सकती है और ये इम्युनिटी के साथ-साथ बॉडी के अन्य पार्ट्स के लिए भी हानिकारक होता है। लेकिन बात यदि रेड वाइन की बात करें तो इसके सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके सेवन से शरीर में से जुड़ी कई बीमारियों को दूर रखता है। लेकिन रेड वाइन का सेवन एक सिमित मात्रा में ही करना फायदेमंद होता है क्योंकि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन किया जाता है तो बॉडी को कई सारे नुकसान हो सकते हैं।
इसलिए जानिए कि रेड वाइन के सेवन से शरीर को कौन-कौन से फायदे होते हैं और इसका सेवन कैसे करना फायदेमंद होता है।
जानिए कि कितनी मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं
रेड वाइन का सेवन शरीर के लिए लाभदायक होता है आमतौर पर इसका सेवन सर्दियों के मौसम में और भी ज्यादा फायदा पंहुचा सकता है। ये बॉडी को वार्म रखने में भी मदद करता है। लेकिन आपको इसकी मात्रा के ऊपर भी ध्यान देने कि जरूरत होती है,ज्यादा मात्रा में इसका सेवन बहुत ही ज्यादा नुकसानदेह भी हो सकता है वहीं आपको किडनी में स्टोन के जैसी दिक्कतें भी आ सकती हैं। इसलिए इसको आप डाइट में थोड़ा सा ही शामिल करें और ज्यादा मात्रा में इसके सेवन करने को अवॉयड करें।
अब जानिए इसके फायदों के बारे में-
डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए होता है अच्छा
यदि आप डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो आपको रेड वाइन का सेवन अवश्य करना चाहिए, इसके सेवन से शुगर का लेवल नियंत्रण में रहता है वहीं ये बढ़ते शुगर के लेवल को कम करके रखने में भी असरदार होता है,इसलिए यदि आप डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो आपको रेड वाइन को डेली के डाइट में शामिल कर सकते हैं। वहीं इसकी मात्रा के ऊपर भी आपको ध्यान देना चाहिए क्योंकि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन नुकसानदेह भी साबित हो सकता है।
दिल की सेहत के लिए होता है अच्छा
यदि आप हार्ट की सेहत को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो रेड वाइन का सेवन बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है, रेड वाइन कई सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिल से जुड़ी कई बीमारियों को दूर रखते हैं वहीं ये हार्ट अटैक की गंभीर समस्या से भी आपको निजात दिलाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए यदि आप हार्ट को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रेड वाइन का सेवन आपको अवश्य करना चाहिए।
लिवर की सेहत के लिए अच्छा होता है रेड वाइन
यदि आप लिवर को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो रेड वाइन का सेवन बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है, इसके सेवन से लिवर से जुड़ी कई प्रोब्लेम्स भी दूर हो जाती हैं, रेड वाइन की बात करें तो ये एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो लिवर से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में असरदार होते हैं,इसलिए यदि आप लिवर की सेहत को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको रेड वाइन का सेवन अवश्य करना चाहिए।
आंखों कि सेहत के लिए होता है अच्छा
यदि आप आंखों की रोशनी को तेज बना के रखना चाहते हैं या इसे बढ़ाना चाहते हैं तो रेड वाइन का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक हो सकता है, इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपकी आंखों की दृष्टि को बढ़ाने में सहायक होते हैं। वहीं इसके सेवन से आंखों की रोशनी तो तेज होती ही है साथ ही साथ आंखों में कई इन्फेक्शन्स से भी ये दूर रखता है। इसलिए आंखों की रोशनी को बढ़ा के रखने के लिए आपको रेड वाइन का सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: जीवनभर रहना चाहते हैं फिट, तो आप भी अपना सकते हैं इन आसान से नियमों को
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो