scriptदो महीने में बदल ले अपना टूथब्रश | should change tooth brush in two month | Patrika News
स्वास्थ्य

दो महीने में बदल ले अपना टूथब्रश

डेंटिस्ट से दांतों की सफाई कब करवानी चाहिए? दांतों की बार-बार सफाई करवाने से दांत हि…

Jan 16, 2015 / 12:12 pm

Super Admin

डेंटिस्ट से दांतों की सफाई कब करवानी चाहिए? दांतों की बार-बार सफाई करवाने से दांत हिलने लग जाते हैं?
ऋषभ, जोधपुर

हर 6 महीने में एक बार डेंटिस्ट से दांतों की सफाई (स्केलिंग) करवानी चाहिए। यह गलत धारणा है कि दांतों की सफाई करवाने से दांत कमजोर हो जाते हंै, बल्कि इससे मसूड़ों को मजबूती मिलती है।

टूथब्रश कितने दिनों में बदल लेना चाहिए और दिन मे कितनी बार व कितनी देर ब्रश करना चाहिए?
विश्वजीत, कोलकाता

टूथब्रश दो महीने में बदल लेना चाहिए। दो महीने में टूथब्रश के रेशे खराब हो जाते हैं। हमे नियमित रूप से दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए और 15 मिनट का समय देना चाहिए।
मेरे बच्चे को अंगूठा चूसने की आदत है। क्या इससे दांतों के खराब होने का खतरा है, इससे कैसे छुटकारा पाया जाए? रजनी, अजमेर

बच्चों के अंगूठा चूसने से दांत बाहर की तरफ निकल आते हैं और जबड़े की हaी में भी अनियमित परिवर्तन होने लगते हंै जिससे चेहरा बदसूरत लगने लगता है। डेंटिस्ट के पास कई प्रकार के एप्लाइन्सेज होते हैं, जो मुंह में पहना दिए जाते हंै। इससे अंगूठा चूसने की आदत छूट जाती है और उसके कारण दांतों में होने वाले परिवर्तन को भी रोका जा सकता है।
मेरे एक दांत में हल्का-सा ब्लेक स्पॉट है लेकिन मुझे दर्द नहीं होता। क्या मुझे बिना दर्द के भी इसमे फिलिंग करवानी चाहिए?
महताब, उदयपुर

समय पर फिलिंग होने से बाद में लंबे एवं महंगे इलाज की जरूरत नहीं पड़ेगी और केवल एक सिटिंग मे ही आपका दांत बच जाएगा। कभी भी रोग बढ़ने या दर्द होने का इंतजार ना करें, समय पर डॉक्टर को दिखाएं।

डॉ. राजेश गुप्ता
दंत रोग विशेषज्ञ,
मैक्स डेंटल हॉस्पिटल, जयपुर

Home / Health / दो महीने में बदल ले अपना टूथब्रश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो