scriptबारिश का मौसम, हर महिला को ऐसा जरूर करना चाहिए | skin care in monsoon | Patrika News

बारिश का मौसम, हर महिला को ऐसा जरूर करना चाहिए

Published: Jul 27, 2016 12:05:00 am

Submitted by:

त्वचा की रंगत डेड स्किन की वजह से भी कम होने लगती है। डेड स्किन को हटाने के लिए जरूरी नहीं कि आप पॉर्लर ही जाएं। कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं।

स्क्रबिंग आजमाएं। इसके लिए माइल्ड स्क्रब का ही प्रयोग करें। स्क्रबिंग हमेशा हल्के हाथों से करें, नहीं तो स्किन रूखी हो जाएगी। त्चचा को एक्सफोलिएट करने के लिए ऑर्गेनिक वाइट शुगर में ऑलिव ऑयल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें।
दूध में पपीते को अच्छे से मिक्स कर पेस्ट बनाएं। यह पेस्ट चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। बेसन का फेसमास्क भी डेड स्किन को हटाने में कारगर साबित हो सकता है। 
बेसन को दही के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे पानी से धो लें। संतरे के छिलके को सुखाकर पाउडर बनाएं और इसमें दही और नींबू का रस मिला कर पेस्ट बनाएं फिर चेहरे पर लगाएं। 
थोड़ी देर बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। त्वचा को 3 से 4 बार बिना साबुन वाले फेसवाश से धोएं, जिससे तेल निकल जाए। एंटीबैक्टीरियल टोनर का इस्तेमाल करें। इससे स्किन इंफेक्शन नहीं होगा। सनस्क्रील लोशन जरूर लगाएं। ये न सोचें कि धूप नहीं है। बादलों के बीच भी स्किन पर धूप का प्रभाव पड़ता है। घर पर पैक बनाकर लगाएं। 
अनारदाना एंटीएजिंग का काम करता है। अनारदाना, ओटमील, शहद और छाछ को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर रखें। फिर चेहरा धो लें। इसके अलावा सेब को पीसकर उसमें चीनी और दूध मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। थोड़ा सा कैमोमिल की मिला लें। इस फेसपैक को लगाने से चेहरे की डलनेस खत्म हो जाएगी। मानसून में भी चेहरा खिला-खिला दिखेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो