स्वास्थ्य

गर्मी के साथ बढ़ने लगी शरीर में पानी की आवश्यकता, इस तरह पूरी करें कमी

गर्मी के साथ बढ़ने लगी शरीर में पानी की आवश्यकता, इस तरह पूरी करें कमी

मुंबईMay 08, 2021 / 06:50 pm

Subodh Tripathi

गर्मी के साथ बढ़ने लगी शरीर में पानी की आवश्यकता, इस तरह पूरी करें कमी,गर्मी के साथ बढ़ने लगी शरीर में पानी की आवश्यकता, इस तरह पूरी करें कमी

जैसे जैसे गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे शरीर को पानी की आवश्यकता महसूस होने लग रही है। हर थोड़ी देर में पानी पीने पर भी प्यास नहीं बुझती है। ऐसे में आपको अपने शरीर में होने वाली पानी की कमी को पूरा करने के लिए कुछ फलों का भी सेवन करना चाहिए। ताकि आपका शरीर हाइड्रेट रहे और आप इस मौसम में अपने आपको तरोताजा महसूस करें।
हम आपको बताएंगे कि बढ़ती गर्मी के दौरान आपको अपने शरीर में पानी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए पानी के साथ ही कैसे अन्य फलों का भी सेवन करना है। क्योंकि बढ़ती गर्मी के कारण बार बार मुंह सूखने लगता है। ऐसे में आपके शरीर को पानी के साथ अन्य स्रोत की भी आवश्यकता होती है।
गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए तरबूज सबसे बेहतरीन उपाय है। क्योंकि इसमें 90% से अधिक पानी होता है। इसे खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इसमें विटामिन ए और बी 6 होता है। इसी के साथ beta-carotene होने के कारण यह हार्ट के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे वजन भी कम होता है। यह आंख और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद है।
गर्मी के मौसम में पानी की कमी दूर करने का दूसरा स्रोत खीरा ककड़ी है। क्योंकि इसमें तरबूज से भी अधिक पानी होता है। करीब 95% पानी होने के कारण इसका उपयोग करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसलिए इसका उपयोग सलाद के रूप में भी किया जा सकता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी होने के साथ ही पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन भी होता है। जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है।
दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।गर्मी में अगर आप दोपहर के समय दही का सेवन करेंगे। तो यह पाचन तंत्र को स्ट्रांग करता है और पानी की कमी भी दूर करता है। क्योंकि दही में 80% से अधिक पानी होता है। लेकिन दही का सेवन रात के समय नहीं करना चाहिए।
गोभी में 90% से अधिक पानी होता है। इसलिए आप गर्मी के मौसम में गोभी का सेवन करें। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। इसी के साथ टमाटर का सेवन करना चाहिए। इसमें 94% पानी होता है और विटामिन सी भी पाया जाता है। जो इन दिनों आपके लिए दोनों तरह से फायदेमंद है।

Home / Health / गर्मी के साथ बढ़ने लगी शरीर में पानी की आवश्यकता, इस तरह पूरी करें कमी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.