स्वास्थ्य

2018 में ये लिपशेड्स रहेंगे ट्रेंड में, देखें तस्वीरें

8 Photos
Published: December 15, 2017 03:51:21 pm
1/8

अब रेड, पिंक कलर के लिपशेड का जमाना गुजर गया। अब वक्त आ गया है नए कलर्स के लिपशेड अपनाने का, जिसे बाजार न्यू ट्रेंड कह रहा है। प्रचलन में छाए नए कलरों के लिपशेड आपको और ज्यादा स्मार्ट लुक देते हैं। बोल्ड पर्पल कलर और मेटैलिक कलर की लिपस्टिक आप आजमा सकती हैं, जो आपको अलग दिखाएंगी। चलिए जानते हैं कुछ लिपशेड्स के बारे में जो ट्रेंड में हैं...

2/8

- इस समय मेटैलिक शेड और डार्क रेड या मरून कलर वाले लिपस्टिक शेड चलन में हैं। कंप्लीट लुक के लिए आंखों पर सिल्वर आईलाइनर लगाएं।

3/8

- सल्ट्री लुक के लिए ग्रे या टॉप्स लिपशेड लगाएं।

4/8

- आप चाहें तो 1990 के लुक को भी आजमा सकती हैं, जो अभी बेहद चलन में हैं. आप गोल्डन हाइलाइटर के साथ होठों का आकर्षण बढ़ा सकती हैं।

5/8

- आपके पास रेड, गोल्ड, टॉप मेटैलिक, न्यूड ग्लॉस और बेरी शेड के लिपस्टिक जरूर होने चाहिए।

6/8

- न्यूट्रल कलर्स की ड्रेसेज पर लाइट पिंक और इलेक्ट्रिक ऑरेंज कलर के लिपशेड बहुत ज्यादा चलन में हैं।

7/8

- सिल्वर, ब्रॉन्ज जैसे शिमर लिप ग्लॉस सिपंल लुक को भी ग्लैमरस बना देंगे। सोशल मीडिया या रैंप पर ग्लिटर लिप्स इस सीजन बहुत ज्यादा चलन में रहे हैं।

8/8

- मेटैलिक लिप शेड हमें रॉक एंड रोल के दौर में वापस ले जाते हैं. इसे ध्यान से लगाएं, सादे कपड़ों और कम मेकअप में इस शेड की लिपस्टिक लगाने से होठों की खूबसूरती और उभरती है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.