स्वास्थ्य

अगर इन 8 चीजों को रखते हैं आप फ्रिज में, तो हो जाएं सावधान, बिगड़ जाएगी हालत

Highlights
-फ्रिज खान-पान की कई चीजों को काफी समय तक सुरक्षित रखने में मददगार साबित होता है
-इसका यह मतलब नहीं कि हर चीज इसमें रख जाए। ऐसा करने से वे चीजें सेफ नहीं बल्कि खराब हो जाती हैं
-उनका रंग काला पड़ जाता है, यह हम बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें फ्रिज में कभी नहीं रखना चाहिए

नई दिल्लीJun 05, 2020 / 01:05 pm

Ruchi Sharma

अगर इन 8 चीजों को रखते हैं आप फ्रिज में, तो हो जाएं सावधान, बिगाड़ जाएगी हालत

नई दिल्ली. रेफ्रिजरेटर या फ्रिज हमारे घरों में दैनिक प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं में से एक है। गर्मियों का मौसम आते ही हमारा ध्यान फ्रिज पर एक बार जरूर जाता है । फ्रिज खान-पान की कई चीजों को काफी समय तक सुरक्षित रखने में मददगार साबित होता है। इसका यह मतलब नहीं कि हर चीज इसमें रख जाए। ऐसा करने से वे चीजें सेफ नहीं बल्कि खराब हो जाती हैं। उनका रंग काला पड़ जाता है। यह हम बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें फ्रिज में कभी नहीं रखना चाहिए। ऐसी चीजें खाने से सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
ये केला गलती से न रखें

केला भी फ्रिज में रखने पर बहुत जल्द काला पड़ जाता है। इसकी डंठल से इथाईलीन गैस निकलती है, जो आसपास के फलों को भी जल्दी पका देती है। इससे बचने के लिए केले की डंठल पर प्लास्टिक चढ़ा सकते हैं। इससे केला और उसके आसपास रखे फल लंबे समय तक ताजा रह रह सकते हैं। जानकारी हो कि केला ऊष्णकटिबंधीय फल होता है। केले के सेल की दिवारों में ठंड से बचाव का कोई प्राकृतिक सुरक्षा कवच नहीं होता है। जिससे केला ठंडे तापमान के कारण ढीला पड़ने लगता है।

लहसुन रखने से बचें

लहसुन को प्लास्टिक बैग या फ्रिज में रखने से फफूंदयुक्त हो कर ढीला पड़ने लगता है। लहसुन को सुरक्षित रखने का सबसे अच्छा तरीका कमरे के तापमान पर सूखे या अंधेरी जगह में रखकर ताजा रखा सकता है। कमरा ऐसा होना चाहिए जिसमें हवा के निकासी के लिए मामूली रोशनी हो।

ब्रेड

ब्रेड को अगर आप फ्रिज में रखती हैं तो ये जल्दी सूख जाती है और इससे उसका स्वाद खराब हो जाता है अगर आपने गौर किया हो तो ज्यादा दिन तक फ्रिज में रखी ब्रेड में फंगस भी लग जाता है जो फ्रिज में रखे बाकी खाने के सामान को भी खराब करता है। ब्रेड को फ्रेश ही खाना चाहिए और फ्रिज में रखने के बाद ब्रेड का स्वाद बदल जाता है।

आलू

आलू को सूखी और ठंडी जगह में रखा जा सकता है. फ्रिज में आलू के रखने से उसका स्टार्च शक्कर में बदल सकता है। जिससे उसकी बनावट में फर्क पड़ेगा और रंगहीन होने का कारण बनेगा। ऐसी स्थिति में पकाए जाने पर उसका स्वाद मीठा लगेगा। आलू के लिए 45 डिग्री का तापमान सबसे अच्छा माना जाता है।
तेल

कुछ महिलाएं रसोई में इस्तेमाल होने वाले वनस्पति तेल को फ्रिज में रख देती हैं, लेकिन इससे यह गाढ़ा हो जाता है और जम जाता है। जब इस्तेमाल करने के लिए बाहर निकाला जाता है तो इसे पिघलने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में तेल को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।
प्याज

प्याज को भी कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. इससे फ्रिज में से बदबू आने लगती है साथ ही दूसरी चीजें भी खराब होने लगती हैं. प्याज फ्रिज में रखने से खराब भी हो जाते हैं.

Home / Health / अगर इन 8 चीजों को रखते हैं आप फ्रिज में, तो हो जाएं सावधान, बिगड़ जाएगी हालत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.