scriptSprouts benefits : सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है यह तीन स्प्राउट्स, रोज करें सेवन | These sprouts very beneficial for health | Patrika News

Sprouts benefits : सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है यह तीन स्प्राउट्स, रोज करें सेवन

locationमुंबईPublished: Sep 01, 2021 11:19:02 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

Sprouts benefits : स्प्राउट्स का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करेंगे, तो यह आपके शरीर को कई प्रकार के फायदे देगा।

Sprouts benefits

Sprouts benefits

स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कुछ अनाज को अंकुरित करके खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं वह कौन से तीन अनाज हैं। जिनको अंकुरित करके खाने से आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स मिलेंगे और आप भी सेहतमंद रहेंगे।
मूंग के फायदे-

मूंग को अंकुरित करके खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप सुबह के नाश्ते में तली-गली और भारी चीजों का सेवन कर रहे हैं। तो आप इसकी जगह मूंग खाएं। मूंग को अंकुरित करके खाएं। इसके सेवन से आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में फाइबर मिलेगा। जिससे कब्ज की समस्या नहीं होगी। आप अंकुरित मूंग का सेवन करते हैं। तो इससे आपके शरीर में सुस्ती नहीं रहेगी। आपका मेटाबॉलिज्म भी बढ़ेगा और शरीर को ऊर्जा मिलेगी। मूंग खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल भी नहीं बढ़ता है। इसके सेवन से आपका वजन भी कम होगा। यह आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद है। क्योंकि इसमें आयरन पर्याप्त मात्रा में रहता है और खून की कमी भी नहीं होने देता है।
इस तरह मूंग करें अंकुरित-

मूंग अंकुरित करने के लिए आप सबसे पहले मूंग को अच्छे से साफ कर लें। उसमें कंकर पत्थर नहीं रहे। इसके बाद इसे धो कर पानी में गला दें। करीब 6 से 8 घंटे तक गलने के बाद आप इसे दोबारा पानी से धो लें और इसके बाद एक कॉटन के कपड़े में लपेटकर 10 से 12 घंटे के लिए लटका दें। इसके बाद ये खुद अंकुरित नजर आने लगेंगे। आप इन्हें निकालकर साधारण तरीके से खा सकते हैं, या फिर आप इसमें स्वादानुसार नमक मिर्ची आदि चीजें डाल कर भी खा सकते हैं। नाश्ते के लिए यह बहुत अच्छी चीज है।
चना का फायदा-

अंकुरित चना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें वैसे ही प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में रहता है। अगर आप इसे अंकुरित करके खाएंगे। तो यह आपके लिए और भी फायदेमंद होता है। इसे अंकुरित करने के लिए आपको काले चने उपयोग में लेने होंगे। इसे अंकुरित करने से इसके पोषक तत्व डबल हो जाते हैं। इससे कब्ज की शिकायत से निजात मिलती है। इससे शरीर में फुर्ती बनी रहती है। खून की कमी की समस्या नहीं होती है। यूरिन संबंधी समस्या भी दूर होती है।
मेथी का सेवन करें –

अगर आप मेथी को अंकुरित करके सेवन करते हैं। तो इससे आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में फाइबर मिलता है। आपका पाचन तंत्र मजबूत करता है। इससे आपका शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है और इम्यूनिटी बुस्ट करता है।

ट्रेंडिंग वीडियो