स्वास्थ्य

बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए करें अंगूर, आंवला और अमरूद का उपयोग

बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए करें अंगूर, आंवला और अमरूद का उपयोग

मुंबईApr 29, 2021 / 05:33 pm

Subodh Tripathi

बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए करें अंगूर, आंवला और अमरूद का उपयोग

खानपान में लापरवाही और जीवनशैली में आए बदलाव के कारण लोगों के बाल असमय सफेद होने लगते हैं। साथ ही वे कमजोर होकर झड़ने भी लगते हैं। यह समस्या युवतियों और महिलाओं में काफी देखने को मिल रही है। अगर आपको भी यह समस्या घेर रही है।तो आप भी कुछ घरेलू उपाय करके इससे निजात पा सकते हैं। इससे आपके बाल मजबूत भी होंगे और घने भी होंगे।
बालों को मजबूत बनाने के लिए अंगूर का तेल काफी मददगार साबित होगा। क्योंकि अंगूर में विटामिन सी होता है। जो बालों को लंबा भी करता है। अगर आप इसका रोजाना उपयोग करेंगे। तो यह काफी फायदेमंद होगा। आप अंगूर के तेल से मालिश भी कर सकते है।
अमरुद में बालों को काला और घना बनाने के तत्व होते हैं। इसलिए आप इसके पत्तों को पीस लें और उसका पेस्ट बनाकर अपने बालों पर लगाएं। इसे करीब 2 घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें। इस उपाय को करने से आपके बाल सफेद होना बंद हो जाएंगे और बाल भी मजबूत होंगे।
बालों को काला और मजबूत बनाने के लिए आंवले का इस्तेमाल तो होता ही है। लेकिन आप आंवले के साथ नारियल के तेल का भी उपयोग करेंगे। तो यह काफी फायदा करेगा। इसके लिए नारियल के तेल में सूखे आंवले के टुकड़े डालकर उबालें और इसे ठंडा होने के बाद बालों की स्कैल्प में लगाएं। इससे आपके बाल मजबूत होंगे।
नारियल का तेल बालों को नमी पहुंचाकर डैंड्रफ कम करता है। इसके लिए आप नारियल के तेल में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं और अपने सिर में मालिश करते हुए लगाएं। यह सफेद बालों की समस्या से भी छुटकारा दिलाएगा और आप नारियल के तेल में नीम के पत्ते, गुड़हल के फूल को मिलाकर भी बालों में लगा सकते हैं। इससे आपके बाल मजबूत और घने होंगे।
यह उपाय आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताए हैं। अगर आपको किसी प्रकार की कोई एलर्जी है। तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।

Home / Health / बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए करें अंगूर, आंवला और अमरूद का उपयोग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.