विटामिन बी-12 की कमी से बाल और स्किन सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इसकी कमी होने पर कई लक्षण त्वचा में देखने को मिल जाते हैं। आमतौर पर स्किन का काला और बालों का सफेद होना इसका बड़ा कारण होता है। तो चलिए जानें कि विटामिन -12 की कमी के शरीर कैसे संकेत देता है।
विटामिन बी-12 की कमी के शरीर पर संकेत- signs on the body of vitamin B-12 deficiency
- शरीर पर जहां भी सिलवटे होती हैं वहां कालापन आने लगता है। जैसे गर्दन, माथे या अंडरआर्म्स आदी।
- होंठ, ओरल कैविटी, हथेलियों, तलवों का काला पड़ना भी विटामिन बी 12 की कमी है।
- कोहनी या घुटनों का काला होना।
- नाखूनों पर काले धब्बे का निशान पड़ना।
- असमय बाल का सफेद होने लगना।
- जीभ और मुंह में दरार, छाले आदि विटामिन बी 12 की कमी का संकेत हैं।
जिन लाेगों की डाइट में विटामिन बी 12 की कमी लंबे समय तक रहती है उनमें ये परेशानी आमतौर पर नजर आती है। इसके आलवा जिन्हें एसिडिटी हो और वे एंटाएसिड खूब खाते हैं। उन लोगों में भी ये विटामिन कम होता है जिनमें न्यूट्रीशन मालअब्जॉर्प्शन सिंड्रोम की समस्या हो। बच्चों में अमूमन विटामिन बी की कमी रहती है। इसलिए उनमें ये लक्षण जल्दी दिखते हैं।
विटामिन बी-12 के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें-vitamin B-12 rich diet खानपान में सुधार कर आसानी से विटमान बी 12 की कमी पूरी की जा सकती है। आप चाहे तो न्यूट्रीशियनिस्ट से डाइट चार्ट भी बनवा सकते हैं। तो चलिए जाने कि घर में किन चीजों को खा कर आप विटामिन बी 12 को बढ़ा सकते हैं। अंडा, दूध, दही, खमीर युक्त चीजें, चीज, सोया मिल्कआदि।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।