scriptकिडनी के लिए बहुत जरूरी है पानी | Water is essential for Kidney | Patrika News

किडनी के लिए बहुत जरूरी है पानी

Published: May 11, 2015 03:47:00 pm

किडनी को अपने सभी कामों के लिए पानी की जरूरत होती है, वरना किडनी स्टोन की समस्या
हो सकती है

water

water

गर्मी के दिनों की सबसे जरूरी चीज पानी है, कुछ अन्य तरीकों से भी इस अमृत का प्रयोग कर सेहत को फिट बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदों और जरूरत के बारे में-

क्यों होती है जरूरत

1. हमारे शरीर के सारे अंगों व कोशिकाओं को कामकाजी बने रहने के लिए पानी की जरूरत होती है।
2. हमारे जोड़ों के लिए पानी लुब्रिकेंट्स का काम करता है।
3. पानी स्पाइनल कोर्ड की देखभाल कर ऊत्तकों को सुचारू बनाए रखता है।
4. आंतों से भोजन को गुजारने का काम भी पानी ही करता है।
5. पानी मिनरल्स और पोषक तत्वों को घुलनशील बनाता है ताकि शरीर उन्हें स्वीकार कर सके।
6. पाचनक्रिया को चुस्त-दुरूस्त रखने के साथ पानी शरीर से दूषित पदार्थो को बाहर निकालने का काम करता है।
7. पानी पेशाब मार्ग में संक्रमण से भी बचाता है।

दूषित पदार्थ होेते हैं दूर
शरीर का बहुत छोटा अंग है किडनी। यह शरीर से दूषित पदार्थ पेशाब के जरिए बाहर निकालती है। किडनी यह काम ठीक से नहीं करें तो शरीर में दूषित पदार्थो का कचरा जमने लगता है और गंभीर रोगों का खतरा बढ़ जाता है। अपने सभी कामों के लिए इस अंग को पानी की जरूरत होती है वर्ना इस ईधन की कमी से किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है।

पसीना आने पर
गर्मी के मौसम मे तापमान घटाने के लिए शरीर पसीना बहाता है लेकिन इससे पानी की कमी हो जाती है। इसकी पूर्ति न करने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। मेटाबॉलिज्म यानी न्यूट्रिएंट्स, मिनरल्स और प्रोटीन को घोलने की रासायनिक क्रिया धीमी होने लगती है। शरीर का पीएच स्तर गड़बड़ाने से पेट संबंधी समस्याएं और फ्लू जैसे रोगों का खतरा बढ़ने लगता है।

गर्मी की मौसमी परेशानियां

इसमें जल नेति फायदेमंद होती है। एक लोटा लेकर उसमें हल्का गर्म पानी व 1/2 चम्मच नमक मिलाकर नाक में लगाएं और मुंह को खोलकर सांस लें तथा दूसरी नाक से पानी को निकाल दें। लेकिन इसे विशेषज्ञ की देखरेख में ही करे।

दर्द और सूजन
10-20 मिनट तक कटि स्नान करें। उसके बाद तौलिए को गीला करके कमर पर रगड़ें। दर्द या सूजन वाले स्थान पर पानी की धार धीरे-धीरे छोड़ें।

पेट संबंधी परेशानियां
जब पित्त की मात्रा अधिक हो जाए तो पेट को वमन (उल्टी) से ठीक करे। पीने के पानी में नमक डालें। अब कागासन में बैठकर पानी पिएं। 5- 10 मिनट तक टहलें। बाद में आगे की ओर झुककर उल्टी कर दें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो