स्वास्थ्य

युवा से लेकर बुजुर्ग तक में इतना होना चाहिए ब्लड का प्रेशर…

युवा से लेकर बुजुर्ग तक में इतना होना चाहिए ब्लड का प्रेशर…..

Feb 06, 2021 / 03:54 pm

Subodh Tripathi

युवा से लेकर बुजुर्ग तक में इतना होना चाहिए ब्लड का प्रेशर…,,,युवा से लेकर बुजुर्ग तक में इतना होना चाहिए ब्लड का प्रेशर…

लगातार बदलती लाइफ स्टाइल और तनाव के कारण लोगों में ब्लड प्रेशर की समस्या घर करने लगी है। हालत यह है कि हर चौथे व्यक्ति में लो और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पाई जाने लगी है। रक्त की धमनियों पर पड़ने वाला खून का प्रेशर सामान्य से अधिक और कम होने पर व्यक्ति तकलीफ में आ जाता है। इस कारण व्यक्ति को अपने ब्लड प्रेशर को समय-समय पर चेक कराते रहना चाहिए। ताकि किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
वैसे तो 120-80 mmhg ब्लड प्रेशर सामान्य माना जाता है। लेकिन व्यक्ति के शरीर में उम्र के हिसाब से भी ब्लड प्रेशर कम अधिक होता है। उम्र के हिसाब से इतना रहना चाहिए ब्लड प्रेशर…
50 से 60 साल के व्यक्ति का ब्लड प्रेशर

50 साल से अधिक उम्र वाले व्यक्ति को हमेशा अपने ब्लड प्रेशर का ध्यान रखना चाहिए। ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आए। जानकारों की मानें तो 50 से 55 साल वाले पुरुष का ब्लड प्रेशर 128-85 mmhg और महिलाओं का 129-85 mmhg होना चाहिए। इसी के साथ 56 से 59 साल के पुरुष का ब्लड प्रेशर 131-87 mmhg और महिलाओं का 130-86 mmhg रहना चाहिए। वही 60 साल से अधिक वाले पुरुष का ब्लड प्रेशर 135 से 88 mmhg और महिलाओं का 134-84 mmhg रहना चाहिए। अगर इससे ज्यादा कम ब्लड प्रेशर आता है, तो व्यक्ति को चिकित्सक को दिखा कर सलाह लेना चाहिए।
30 से 50 साल के व्यक्ति का ब्लड प्रेशर

सामान्यता 30 से 39 साल के पुरुष का ब्लड प्रेशर 122-81 mmhg और महिलाओं का 123-82 mmhg होना चाहिए। वहीं अगर 40 से 45 साल का पुरुष है तो उनका ब्लड प्रेशर 124-83 mmhg और महिलाओं का 125-83 mmhg रहना चाहिए। इसके बाद 46 से 49 साल के पुरुष का ब्लड प्रेशर 126-84 mmhg और महिलाओं का 127-84 mmhg रहना चाहिए।
15 से 30 साल का ब्लड प्रेशर

15 से 18 साल के पुरुष का 117-77mmhg और महिलाओं का 120-85 mmhg रहना चाहिए। वही 19 से 24 साल के पुरुषों और महिलाओं का 120-79 mmhg तक ब्लड प्रेशर रहना चाहिए। वही 25 से 29 साल के पुरुष और महिलाओं का ब्लड प्रेशर 120-80 mmhg होना चाहिए।
इस प्रकार व्यक्ति का ब्लड प्रेशर उक्त रीडिंग से कम या अधिक नहीं होना चाहिए। अगर ब्लड प्रेशर इससे कम या अधिक होता है तो व्यक्ति को बिना देर करे चिकित्सक को दिखाना चाहिए और उनकी सलाह अनुसार दवाइयां लेना चाहिए। ताकि ब्लड प्रेशर समय रहते नियंत्रण किया जा सके।

Home / Health / युवा से लेकर बुजुर्ग तक में इतना होना चाहिए ब्लड का प्रेशर…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.