script

Health Tips: दैनिक जीवन में कैसे बनाए रखें अपना स्वास्थ्य

locationनई दिल्लीPublished: Jan 18, 2022 01:54:30 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

Health Tips: नींद हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। सही समय और सही तरीके से आराम करना आपकी स्वास्थ्य को बहुत प्रभावित करता है। ठीक से नींद पूरी ना होने के कारण आलस, सिर दर्द, काम में मन ना लगना जैसी परेशानियां होने लगती हैं।

How To Maintain Your Health In Daily Routine

How To Maintain Your Health In Daily Routine

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और काम की आपाधापी में लोग इतना ज्यादा व्यस्त रहते हैं, कि उनके पास प्रतिदिन अपने स्वास्थ्य के बारे में सोचने का वक्त भी नहीं रहता है। ऐसे में स्वास्थ्य की अनदेखी करने से धीरे-धीरे शरीर में समस्याएं पैदा होने लगती हैं, जो बाद में एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती हैं। स्वयं को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करने की भी आवश्यकता नहीं है, बस छोटे-छोटे प्रयास आपको सेहतमंद रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं दैनिक जीवन में कौन सी आदतें अपनाकर आप अपना स्वास्थ्य बनाए रख सकते हैं…

1. सोने-उठने का समय हो तय
नींद हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। सही समय और सही तरीके से आराम करना आपकी स्वास्थ्य को बहुत प्रभावित करता है। ठीक से नींद पूरी ना होने के कारण आलस, सिर दर्द, काम में मन ना लगना जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप सोने तथा उठने का समय निश्चित कर लें। इससे आप अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।

sleep-for-good-cause-1609857294.jpg

2. व्यायाम भी जरूरी है
आज की भागती-दौड़ती जिंदगी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए आपका स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहना बहुत आवश्यक है। ऐसी में योगा और व्यायाम आपकी दिनचर्या की अच्छे साथी बन सकते हैं। व्यायाम ना केवल आपको शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूती प्रदान करता है। दिन के 24 घंटों में से 15-20 मिनट का व्यायाम भी आपकी उम्र बढ़ाने में सहायक हो सकता है।

healthy-man.jpg

3. मोटापे से दूर रहें
मोटापा एक ऐसी बीमारी है, जो आपको बेडौल दिखाने के साथ ही शरीर को कई बीमारियों का घर भी बना देती है। शरीर पर अतिरिक्त चर्बी बढ़ने से आपको ह्रदय रोग, रक्तचाप, मधुमेह जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

preview-148942-tjemmrpp3q-high_0006.jpg

4. पौष्टिक आहार लें
हमारा खान-पान हमारे स्वस्थ रहने का एक बहुत बड़ा कारक होता है। जहां एक तरफ गलत खानपान आपको बीमार कर सकता है, वहीं संतुलित और पोषक तत्वों से युक्त आहार आपको कई रोगों से दूर रख सकता है। इसलिए आवश्यक है कि आप सही समय पर पौष्टिक भोजन का सेवन करें। जितना हो सके अधिक तेल-मसाले युक्त खाद्य पदार्थों, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स अथवा जंक फूड से दूर रहें।

food.jpg

ट्रेंडिंग वीडियो