scriptकांग्रेस के साथ गठबंधन में नाकाम आम आदमी पार्टी का हरियाणा में जेजेपी के साथ गठबंधन तय | aam aadmi party and janta jannayak party will make alliance in haryana | Patrika News

कांग्रेस के साथ गठबंधन में नाकाम आम आदमी पार्टी का हरियाणा में जेजेपी के साथ गठबंधन तय

locationहिसारPublished: Apr 11, 2019 09:53:29 pm

Submitted by:

Prateek

गठबंधन का ऐलान शुक्रवार को नई दिल्ली में दुष्यंत चौटाला करेंगे…

jjp and aap

jjp and aap

(चंडीगढ,हिसार): लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने में नाकाम रही आम आदमी पार्टी अब इंडियन नेशनल लोकदल के विभाजन से बनी जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन करने जा रही है। दोनों दलों के बीच सीट बटवारे पर गुरूवार को सहमति बन गई। गठबंधन का औपचारिक ऐलान शुक्रवार को नई दिल्ली में हिसार के सांसद व जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला करेंगे।

 

इससे पहले बुधवार को जननायक जनता पार्टी के नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने संकेत दिया था कि उनकी पार्टी बहुदलीय गठबंधन में शामिल होने जा रही है। इस गठबंधन का ऐलान जल्दी ही किया जाएगा। लेकिन आज यह खबर गर्म रही कि आम आदमी पार्टी व जननायक जनता पार्टी के बीच सीटों के बटवारे पर सहमति बन चुकी है। लेकिन दोनों दलों की ओर से इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। जननायक जनता पार्टी अपने फॉर्मूले के तहत आम आदमी पार्टी को हरियाणा की कुल दस लोकसभा सीटों में से तीन देना चाहती थी जबकि आम आदमी पार्टी पहले पांच सीटों की मांग पर सहमति न बनने पर चार सीटों की मांग पर आ गई थी। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सहमति किस फॉर्मूले पर बनी है।

 

आज सिरसा में जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी से गठबंधन पर सहमति बन गई हे। गठबंधन का ऐलान शुक्रवार को नई दिल्ली में दुष्यंत चौटाला करेंगे। दोनों दलों के नेता हरियाणा के जींद विधानसभा उपचुनाव के समय से ही करीब थे। जींद उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चौटाला को समर्थन दिया था और अरविन्द केजरीवाल ने जींद में उनके समर्थन में रैली को संबोधित किया था। जननायक जनता पार्टी के नेताओं का यह मानना है कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से छोटे कामगारों और व्यापारी वर्ग का समर्थन मिलेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो