scriptअब महम में भी बनेगी रिफांइड चीनी | After Rohtak, Refined Sugar Will Also Be Made In Maham | Patrika News

अब महम में भी बनेगी रिफांइड चीनी

locationहिसारPublished: Dec 10, 2019 09:59:59 pm

Submitted by:

satyendra porwal

प्रदेश की सभी चीनी मिलों में एथॅनाल प्लांट चालू करने पर विचार।रोहतक में सफल हुए पायलट प्रोजैक्ट का अब होगा विस्तार।

अब महम में भी बनेगी रिफांइड चीनी

अब महम में भी बनेगी रिफांइड चीनी

(चंडीगढ़). हरियाणा सरकार चीनी उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के बाद अब यहां के उपभोक्ताओं की मांग पर उन्हें रिफांइड चीनी मिलेगी। इसका उत्पादन हरियाणा में ही होगा। रोहतक में पायलट प्रोजैक्ट सफल होने के बाद अब इसे महम चीनी मिल के साथ जोड़ा जा रहा है। महम के बाद रिफांइड चीनी उत्पादन की परियोजना को सभी चीनी मिलों के साथ जोड़ा जाएगा।
हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत में शुगर मिलों में गन्ना पिराई से जुड़े सवाल पर कहा कि पलवल शुगर मिल को छोड़कर बाकी सभी मिलों में काम शुरू हो चुका है। पलवल में भी गन्ना पिराई का काम 12 दिसंबर से शुरू कर दिया जाएगा।
मंत्रालय ने विस्तृत योजना की तैयार
हरियाणा की शुगर मिलों में चीनी का इतना उत्पादन होता है, जिससे प्रदेश के लोगों का जरूरत को पूरा किया जा सकता है। चीनी मिलों के घाटे को दूर करने के लिए भी मंत्रालय ने विस्तृत योजना तैयार की है। बनवारी लाल के अनुसार सभी शुगर मिल में एथनॉल प्लांट लगाने की योजना पर काम चल रहा है। अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिए जा चुके हैं। रोहतक शुगर मिल की तर्ज पर सभी शुगर मिल में गन्ने के वेस्ट से बिजली उत्पादन की भी प्लानिंग है। इसके लिए नए प्लांट लगाए जाएंगे, ताकि शुगर मिलों की बिजली उत्पादन से अतिरिक्त आय हो सके।
हरियाणा में नहीं आएगी पाकिस्तान की चीनी
पाकिस्तान के साथ हुए समझौते के तहत पाकिस्तान से भारत में शुगर की सप्लाई हो रही थी। इस वजह से हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में गन्ने के साथ-साथ शुगर के रेट भी कम रहते थे। पाकिस्तान के साथ बिगड़े संबंधों के बावजूद चीनी के दामों में उतनी बढ़ोतरी नहीं हुई है, जितना खर्चा इसके उत्पादन पर आता है। इसी वजह से प्रदेश की अधिकांश शुगर मिल घाटे में चल रही हैं। वर्तमान में हरियाणा में पाकिस्तानी चीनी नहीं आ रही है।
स्कॉलरशिप घोटाले की चल रही जांच
अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में एससी विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले से जुड़े सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच चल रही है। पुलिस केस भी दर्ज करवाया गया है। डॉ. लाल ने कहा कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद घोटाले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। उन्होंने दो-टूक कहा, धांधली करने वालों में चाहे अधिकारी शामिल हों या फिर कर्मचारी, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो