scriptहरियाणा में पीएलसी नहर टूटने से 500 एकड़ फसल तबाह | Canal break down in hisar haryana crop damaged in 500 acres | Patrika News
हिसार

हरियाणा में पीएलसी नहर टूटने से 500 एकड़ फसल तबाह

नहर टूटने की जानकारी देने के बाद आठ बजे तक भी नहर विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी पीएलसी नहर के टूट स्थान पर नहीं पहुंचे जिसकी वजह से किसानों को नुकसान हो गया।

हिसारSep 10, 2021 / 05:38 pm

सुनील शर्मा

water_canal_broker.jpg
नई दिल्ली। हरियाणा में पीएलसी नहर टूट जाने के कारण 500 एकड़ से अधिक फसल नष्ट हो गई। नहर के टूटने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिस जगह नहर टूटी है, उस जगह पर नहर से कई दिनों से पानी रिस रहा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नहर टूटने की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई जिसके बाद नहर को बंद कर दिया गया। परन्तु इसके बाद भी अगले कई घंटों तक खेतों में पानी जाता रहा जिसकी वजह से 500 एकड़ से भी ज्यादा एरिया में फसल नष्ट हो गई। किसानों ने बताया कि नहर सुबह तीन बजे टूट गई थी जिसकी जानकारी देने के बाद भी आठ बजे तक भी नहर विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी पीएलसी नहर के टूट स्थान पर नहीं पहुंचे जिसकी वजह से किसानों को नुकसान हो गया। किसानों ने सरकार से नष्ट हुई फसल के मुआवजे की मांग की है।
यह भी पढ़ें

सरकारी कर्मचारी, अधिकारी ने समय पर काम नहीं किया तो लगेगा 20 हजार का जुर्माना, 250 को मिला नोटिस

किसानों के अनुसार टोहाना के सिरसा सिधमुख नहर से सनियाना हेड से पाबड़ा की जाने वाली पीएलसी नहर टूट गई थी। नहर किनाला गांव में टूटी थी और उस स्थान पर कई दिनों से लगातार पानी का रिसाव हो रहा था। प्रशासन को जानकारी देने के बाद भी लापरवाही की गई जिसके चलते बहुत से किसानों का नुकसान हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो