scriptजेल से छूटे चौटाला की अपील, असहाय व प्रवासियों का बनें सहारा | Chautala's appeal from jail, helpless and migrants become support | Patrika News

जेल से छूटे चौटाला की अपील, असहाय व प्रवासियों का बनें सहारा

locationहिसारPublished: Mar 30, 2020 08:24:42 pm

वीडियो जारी कर सभी कार्यकर्ताओं को दिया घर में रहने का संदेश

जेल से छूटे चौटाला की अपील, असहाय व प्रवासियों का बनें सहारा

जेल से छूटे चौटाला की अपील, असहाय व प्रवासियों का बनें सहारा

चंडीगढ़. जेबीटी भर्ती घोटाले में सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने जेल से छूटते ही अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं व प्रदेश वासियों को अपील की है कि वह आपदा की इस घड़ी में असहाय व प्रवासियों का सहारा बनें।
कोरोना वायरस के चलते सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद तिहाड़ से छूटे अन्य कैदियों में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला भी शामिल हैं। चौटाला रविवार को अपने सिरसा स्थित आवास पर पहुंचे। जिसके बाद सोमवार को उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करके कहा कि शिक्षा, रोजगार व परिवारों के पालन पोषण का प्रबंध करने की एवज में कैद काट रहा हूं। जिसका मुझे कोई मलाल नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं तथा प्रदेश वासियों को 14 अप्रैल तक अपने घरों में रहने की अपील करते हुए ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि यह आपदा की घड़ी है। इस दौर में बहुत से लोग आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं।
चौटाला ने युवाओं से असहाय व प्रवासी लोगों का सहारा बनने की अपील करते हुए कहा कि यह देश आजादी से पहले कातक की बीमारी को झेल चुका है। उस बीमारी में संयुक्त पंजाब के लाखों लोगों की मौत हुई थी। उस समय इलाज की सुविधाएं नहीं थी। आज हालात बदल चुके हैं। भारत समेत कई देशों के डाक्टर इस बीमारी का इलाज तलाश रहे हैं। चौटाला ने प्रदेश वासियों के समक्ष अपनी पार्टी द्वारा शुरू किए गए कोविड रिलीफ फंड में अनुदान देने की अपील करते हुए कहा कि इस प्रदेश में जब भी संकट की घड़ी आई है तब ही इनेलो ने आगे बढकऱ मदद की है। कोरोना के प्रकोप में भी इनेलो के कार्यकर्ता पूरी तनदेही के साथ जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं।
हरियाणा की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें..
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो