हिसार

चौटाला के पैतृक गांव से कल शुरू होगी तंवर की साइकिल यात्रा

तंवर बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पैतृक गांव चौटाला ने साइकिल यात्रा का दूसरा चरण शुरू करने जा रहे हैं।

हिसारMay 29, 2018 / 10:32 pm

शंकर शर्मा

चौटाला के पैतृक गांव से कल शुरू होगी तंवर की साइकिल यात्रा

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं को अपने नेतृत्व में एकजुट करने में असफल रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पैतृक गांव चौटाला ने साइकिल यात्रा का दूसरा चरण शुरू करने जा रहे हैं।

हरियाणा बचाओ, परिवर्तन लाओ नामक इस यात्रा का आज कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। अशोक तंवर ने आज यहां जारी जानकारी में बताया कि इस यात्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संग ठक लाल जी देसाई, पूर्व मंत्री चौधरी रणजीत सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद चौधरी ईश्वर सिंह सहित अखिल भार तीय कांग्रेस कमेटी से अनेक बड़े केंद्रीय नेता तथा हरियाणा के कई पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी, महिला कांग्रेस-एनएसयूआई-युवा कांग्रेस-आईटी सेल आदि अग्रिम संगठनों, विभाग-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।


इस यात्रा के दौरान अशोक तंवर साइ किल पर सवार होकर पांच दिन में पांच विधानसभा क्षेत्रों के 200 से अधिक गांव से होकर करीब साढ़े तीन सौ किमी का सफर तय करेंगे। हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा का पहला चरण कालका से पे होवा तक चला था। पहले चरण में अशोक तंवर ने सर स्वती नदी के नाम पर हुए गोल माल, यमुना नदी में भाजपा के सीनियर नेताओं की मिली भगत से चल रहे करोड़ों के काले कारो बार, कुरुक्षेत्र और अम्बाला में भा जपा नेताओं के भ्रष्ट आचरण समेत इनेलो की गुण्डागर्दी को उजागर किया था।

ऐसे में अब दूसरे चरण में सिरसा संदीय क्षेत्र से विकास के मामले में भा जपा सरकार का भेद भाव और उसकी बी टीम इनेलो की पोल खो लने के लिए चौ टाला से आरम्भ होगा। रोजगार के अव सरों में कमी, पेट्रोल-डी जल के बढ़ते दाम, किसान-मजदूर वि रोधी नी तियों के प्रति जनाक्रोश को आवाज देते हुए भा जपा को भगाने-राहुल गांधी को पी एम बनाने का अश्वमेघ यज्ञ हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ यात्रा बनेगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.