scriptदुष्यंत की पार्टी जेजेपी ने शुरू की संगठन के गठन की प्रक्रिया | Dushyant's party JJP initiated the process of organization | Patrika News

दुष्यंत की पार्टी जेजेपी ने शुरू की संगठन के गठन की प्रक्रिया

locationहिसारPublished: Dec 20, 2018 09:57:44 pm

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने हरियाणा में संगठन के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दुष्यंत की पार्टी जेजेपी ने शुरू की संगठन के गठन की प्रक्रिया

दुष्यंत की पार्टी जेजेपी ने शुरू की संगठन के गठन की प्रक्रिया

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने हरियाणा में संगठन के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी की कोर कमेटी ने कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया के प्रथम चरण में जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष और विभिन्न सेलों के प्रदेशाध्यक्षों की सूची जारी की है। पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह को जननायक जनता पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। सरदार निशान सिंह फतेहाबाद जिले की टोहाना सीट से विधायक रह चुके हैं और कई सालों तक इनेलो के जिला प्रधान भी रहे। इसके अलावा उन्होंने इनेलो के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रही शीला भ्याण को जेजेपी की महिला विंग का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। शीला भ्याण बरवाला विधानसभा से प्रत्याशी रह चुकी हैं और इनेलो के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष भी रही हैं। उनकी देखरेख में प्रदेश में हरी चुनरी की चौपाल के कई सफल कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। अशोक शेरवाल जेजेपी के एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष होंगे। अशोक शेरवाल इससे पहले इनेलो के राष्ट्रीय सचिव व एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर काम कर चुके हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन तक शिक्षा प्राप्त अशोक शेरवाल इससे पहले बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भर रहे चुके हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।


रोहतक से रविंद्र सांगवान को जेजेपी ने युवाओं की कमान सौंपते हुए उन्हें पार्टी के युवा प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले रविंद्र सांगवान इनेलो के युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष रहे थे। रविंद्र सांगवान ने लंबे समय तक युवाओं को संगठन से जोडऩे के काम किया है।


इंडिया नेशनल स्टूडेंट्स आगे्रनाईजेशन (इनसो)अब जेजेपी की छात्र इकाई के रूप में काम करेगी और पार्टी की कोर कमेटी ने इसके प्रदेशाध्यक्ष पद का कार्यभार फिर से प्रदीप देसवाल को सौंपा गया है। प्रदीप देसवाल एमडीयू में पीएचडी के रिसर्च स्कॉलर हैं। प्रदेश की छात्र राजनीति में प्रदीप देसवाल लंबे समय से जुड़े हैं और प्रदेश में छात्र संघ के चुनाव करवाने के लिए इनसो द्वारा चलाए गए आंदोलन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

इसके साथ ही रणधीर सिंह को जेजेपी के प्रदेश कार्यालय का सचिव बनाया गया है। रणधीर सिंह एलएलबी के अलावा पोस्ट ग्रेजुएट हैं। कुरूक्षेत्र के मायाराम रोड जननायक सेवा दल के प्रदेश प्रभारी होंगे। इससे पहले वह इनेलो के कुरूक्षेत्र जिले के प्रधान पद भी काम कर चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो