scriptगुटबाजी के चलते हरियाणा में कांग्रेस का नेता प्रतिपक्ष तय करना भी मुश्किल | hard to appoint opposition leader of haryana due to congress dispute | Patrika News

गुटबाजी के चलते हरियाणा में कांग्रेस का नेता प्रतिपक्ष तय करना भी मुश्किल

locationहिसारPublished: Apr 03, 2019 03:04:51 pm

Submitted by:

Prateek

कांग्रेस विधायक दल की नेता अभी श्रीमती किरण चौधरी है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष के लिए उनकी दावेदारी मानी जा रही है…

assembly file photo

assembly file photo

(चंडीगढ,हिसार): हरियाणा में गुटबाजी के चलते कांग्रेस का नेता प्रतिपक्ष तय करना भी मुश्किल दिखाई दे रहा है। इसलिए पार्टी नेतृत्व लोकसभा चुनाव के बाद ही नेता प्रतिपक्ष का नाम तय करना चाहता है। हाल में मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल के दो विधायकों के भाजपा में शामिल होने से विधानसभा में पार्टी के विधायकों की संख्या 17 से घटकर 15 रह गई थी। इसके मुकाबले कांग्रेस सदस्यों की संख्या 17 है। विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने ऐसे में संज्ञान लेते हुए इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया था और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर को नेता प्रतिपक्ष के लिए नाम भेजने को कहा था।


कांग्रेस विधायक दल की नेता अभी श्रीमती किरण चौधरी है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष के लिए उनकी दावेदारी मानी जा रही है। लेकिन पार्टी आला कमान तय करेगा कि आगामी अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव तक नेता प्रतिपक्ष के रूप में कौन रहेगा। समझा जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व हरियाणा में पार्टी की गुटबाजी को देखते हुए लोकसभा चुनाव तक नेता प्रतिपक्ष के लिए किसी को नामजद नहीं करना चाहता। इस तरह नेतृत्व गुटबाजी को थामे रहना चाहता है। प्रदेश में गुटबाजी को समाप्त करने के लिए ही हाल में छह दिन की परिवर्तन यात्रा निकाली गई थी। परिवर्तन यात्रा के दौरान सभी कांग्रेस नेता एक बस में सवार हुए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो