scriptहरियाणा और पंजाब में हिसार सबसे अधिक ठंडा रहा | hisar the coldest in Haryana and Punjab | Patrika News

हरियाणा और पंजाब में हिसार सबसे अधिक ठंडा रहा

locationहिसारPublished: Dec 31, 2018 03:27:06 pm

Submitted by:

Prateek

अम्बाला और सिरसा में तापमान समान रूप से सामान्य से नीचे 4.4 डिग्री पर ठहरा। भिवानी का तापमान 4.6 डिग्री रहा…

(हिसार): हरियाणा और पंजाब में शीतलहर से कोई राहत नहीं मिली है। दोनों राज्यों में रविवार को हिसार सबसे अधिक ठण्डा रहा। हिसार में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच अंक नीचे रहा। हरियाणा में ही करनाल का तापमान सामान्य से तीन अंक नीचे दो डिग्री दर्ज किया गया। नारनौल और रोहतक में सामान्य से नीचे तीन-तीन डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अम्बाला और सिरसा में तापमान समान रूप से सामान्य से नीचे 4.4 डिग्री पर ठहरा। भिवानी का तापमान 4.6 डिग्री रहा।


दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ का तापमान भी सामान्य से दो डिग्री नीचे 4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब में गुरदासपुर सबसे अधिक ठंडा रहा। वहां 2.4डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लुधियाना का तापमान 2.8डिग्री दर्ज किया गया। पटियाला में न्यूनतम तापमान 3.4डिग्री दर्ज किया गया। आदमपुर में शनिवार को तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया था। रविवार को आदमपुर में तापमान 2.5डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि यह अब भी सामान्य से नीचे है। हलवारा में न्यूनतम तापमान 3.9डिग्री,अमृतसर व पठानकोट में 5.9 व 5.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। कोहरे के कारण हिसार,करनाल,भिवानी,लुधियाना और पटियाला में दृश्यता कम रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो