scriptहरियाणा में इनेलो के विभाजन से बनी जननायक जनता पार्टी ने दिए बहुदलीय गठबंधन के संकेत | jannayak janta party will make multi party alliance for election | Patrika News

हरियाणा में इनेलो के विभाजन से बनी जननायक जनता पार्टी ने दिए बहुदलीय गठबंधन के संकेत

locationहिसारPublished: Apr 10, 2019 07:27:10 pm

Submitted by:

Prateek

हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा जल्दी किया जाएगा गठबंधन का ऐलान…
 

jjp

jjp

(चंडीगढ,हिसार): हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल के विभाजन से बनी जननायक जनता पार्टी ने आज यहां संकेत दिया कि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में बहुदलीय गठबंधन करने जा रही है।


हिसार से सांसद और जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस गठबंधन का खुलासा आगामी दो दिनों में ही किया जाएगा। यहां जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने हालांकि गठबंधन में शामिल होने वाले दलों के नाम नहीं बताए लेकिन उन्होंने कहा कि गठबंधन में एक से अधिक दल शामिल होंगे।


हरियाणा की जींद विधानसभा सीट के उपचुनाव के समय से ही जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन के लिए बातचीत चलती रही है लेकिन गठबंधन आकार नहीं ले पाया। यह वार्ता बीच में टूटने के बाद फिर से शुरू हुई है। लेकिन दुष्यंत चौटाला ने यह नहीं कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन किया जा रहा है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि जल्दी ही बहुदलीय गठबंधन का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन के खुलासे के साथ ही जननायक जनता पार्टी हरियाणा में अपने लोकसभा प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो