scriptजस्सी पेटवाड युवा इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त,पहली बार खेल प्रकोष्ठ का गठन | Jassi Petwad appointed as state president of Youth Inl | Patrika News

जस्सी पेटवाड युवा इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त,पहली बार खेल प्रकोष्ठ का गठन

locationहिसारPublished: Nov 04, 2018 02:41:44 pm

Submitted by:

Prateek

हिसार के जस्सी पेटवाड को युवा इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर इस प्रतिक्रिया को आगे बढने से रोकने का प्रयास किया गया है…

(हिसार): समझा जा रहा है कि हिसार से पार्टी सांसद दुष्यंत चैटाला के निष्कासन के प्रभाव को शून्य करने के लिए इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने युवाओं को पार्टी से जोडे रखने के कदम उठाए है। इस सिलसिले में हिसार के ही जस्सी पेटवाड को युवा इनेलो का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दुष्यंत चौटाला के हिसार से सांसद होने के कारण वहां युवाओं के बीच कुछ प्रतिक्रिया हुई है। हिसार के जस्सी पेटवाड को युवा इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर इस प्रतिक्रिया को आगे बढने से रोकने का प्रयास किया गया है।

 

ओपी चौटाला और नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला से विचारविमर्श कर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने जस्सी पेटवाड़ को युवा इनेलो का प्रदेशाध्यक्ष और जींद के प्रदीप गिल को युवा इनेलो का प्रभारी नियुक्त किया है। अशोक अरोड़ा ने संगठन को और ज्यादा सक्रिय बनाने के लिए एक नए प्रकोष्ठ ‘स्पोट्रस सैल’ का भी गठन किया है । सूबे सिंह को इसका अध्यक्ष बनाया गया है।

 

कैथल में शनिवार को इनेलो-बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम में चौधरी देवीलाल और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नारों के अतिरिक्त किसी भी अन्य नेता के नारे न लगाए जाएं और पार्टी में एकजुटता का संकल्प बनाए रखें।


उन्होंने कहा कि 7 अक्तूबर की रैली में पार्टी सुप्रीमो ने पांच संदेश दिए थे। जिसमें हर घर में एक नौकरी, बुढ़ापा पैंशन 3 हजार करने, बिजली के बिल आधे करने, खेत की बिजली मुफ्त, किसान के कर्जे माफ करने, बेटियों के विवाह में 5 लाख रुपए कन्यादान की घोषणा की थी। कार्यकर्ता इन पांचों संदेशों को लेकर जनता के बीच जाएं और जनता से समर्थन मांगें।

 

प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए काम करें। लंबे समय से इनेलो का कार्यकर्ता सच्चे सिपाही के तौर पर पार्टी को मजबूत किए हुए है। इसीलिए यह एकजुटता चुनाव तक बनाए रखें और सभी को अपने साथ जोडकर संगठन को मजबूत बनाने का काम करें। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने कहा कि देश-प्रदेश में चुनावी माहौल है और कार्यकर्ताओं को सक्रिय बने रहने के लिए प्रेरित किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो